Ticker

6/recent/ticker-posts

दलित युवक के साथ मारपीट पड़ी भारी, भरी भीड़ में मूसा प्रधान ने मांगी माफी

 दलित युवक के साथ मारपीट पड़ी भारी, भरी भीड़ में मूसा प्रधान ने मांगी माफी

रिपोर्ट-एसडी गौतम

नागल-थाना क्षेत्र के गांव चहलोली में दलित युवक के साथ ग्राम प्रधान मूसा द्वारा मारपीट किए जाने पर स्थिति बिगड़ती देख मूसा प्रधान ने थाना प्रांगण में पहुंचकर अपने किए पर पछतावा जाहिर कर माफी मांगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गाँव रसूलपुर खेड़ी निवासी युवक आशु कुमार गाँव चहलोली में किसान नेता मूसा प्रधान यहां कार्य करता था जहां उक्त किसान नेता ने अपने भतीजे के साथ मिलकर आशु के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट कर दी थी जिसकी सूचना मिलते ही गुस्साए भीम आर्मी कार्यकर्ता थाने जमा हो गए और उक्त किसान नेता को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे, थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम यादव के हस्तक्षेप से उक्त किसान नेता द्वारा अपने किए पर पछतावा जताते हुए भीड़ के बीच माफी मांगने में ही भलाई समझी। इसके बाद मामले का पटाक्षेप हो गया। इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेंद्र चौधरी, एसआई नवीन जयंत, एसआई शिवकार सिंह, एसआई सत्येन्द्र राठी समेत भीम आर्मी नेता बुल्ला शाह, आजम, राजकुमार बौद्ध, बिरमपाल प्रधान, संजय व कंवरपाल समेत आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 दलित युवक के साथ मारपीट पड़ी भारी, भरी भीड़ में मूसा प्रधान ने मांगी माफी