Ticker

6/recent/ticker-posts

सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत शिव विहार श्मशान घाट में चला स्वच्छता अभियान एवं होगा कायाकल्प।

सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत शिव विहार श्मशान घाट में चला स्वच्छता अभियान एवं होगा कायाकल्प।

नगर विधायक राजीव गुंबर एवं महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने किया करीब  एक घंटे  श्रमदान, मूलभूत सुविधाओं के विकास का दिया भरोसा

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “सेवा मेरा योगदान” अभियान के अंतर्गतआज  शिव विहार श्मशान घाट में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में नगर विधायक श्री राजीव गुंबर जी एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री शीतल विश्नोई जी ने करीब एक घंटे तक श्रमदान किया और स्वच्छता कार्य में कार्यकर्ताओं के साथ सहभागिता की।

इस अवसर पर नगर विधायक श्री राजीव गुंबर जी ने  कहा कि श्मशान घाट  की वर्तमान स्थिति को देखते हुए श्मशान घाट में कार्यकलाप कर वहां सुविधाएं स्थापित करते हुए सभी वाइट वाश ओर एक टॉयलेट,स्वच्छ पानी हेतु व्यवस्था , स्वच्छ कुंड  सरोवर की सफाई व्यवस्था कराई  जाएगी । इसके साथ ही यहां आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के विकास एवं सुधार को भी प्राथमिकता के आधार पर ध्यान में रखते हुए आगे कार्य कराया जाएगा, ताकि आने वाले लोगों को बेहतर एवं सम्मानजनक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

महानगर अध्यक्ष श्री शीतल विश्नोई जी ने कहा कि भाजपा का सेवा कार्य केवल किसी एक दिन या कार्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि पार्टी के कार्यकर्ता निरंतर समाज और जनहित के कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं। “सेवा मेरा योगदान” अभियान के माध्यम से स्वच्छता, जनसेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति कार्यकर्ताओं एवं समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाया जा रहा है।अभियान में वार्ड के पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों तथा भाजपा के जिम्मेदार कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए श्रमदान किया। कार्यकर्ताओं ने स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण बनाए रखने तथा जनहित के कार्यों में निरंतर योगदान देने का संकल्प भी लिया।इस अवसर पर पार्षद श्री सुनील पंवार, पार्षद अरुण गुप्ता, महानगर सह संयोजक सोशल मिडिया हेमन्त धीमान मनोज सेन ओबीसी मोर्चा महामंत्री श्रवण धीमान, सेक्टर संयोजक अजीत चौधरी बूथ अध्यक्ष विनोद शर्मा ,अश्वनी चौधरी, दीपांशु सैनी सहित वार्ड के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष सहित  भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 दलित युवक के साथ मारपीट पड़ी भारी, भरी भीड़ में मूसा प्रधान ने मांगी माफी