चुनाव आयोग की स्पष्टता के बाद भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों पर उठाए सवाल.
महापौर व जिला पंचायत अध्यक्ष बोले संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने के बजाय तथ्यों का सम्मान करे कांग्रेस...
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर -निर्वाचन आयोग और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर भाजपा ने सवाल खड़े किए हैं। सोमवार को भाजपा कार्यालय पार्श्वनाथ सिटी, दिल्ली रोड पर आयोजित प्रेस वार्ता में महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी ने पार्टी का पक्ष रखा।इस दौरान महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई और जिला अध्यक्ष अजीत राणा भी मौजूद रहे।
भाजपा नेताओं ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर निर्वाचन आयोग ने 26 सितंबर को स्थिति स्पष्ट की है। आयोग की ओर से प्रक्रिया में मतदाताओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त समय, सहायता केंद्र और घर-घर सहायता जैसे कदमों की जानकारी दी गई है। ऐसे में चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने से पहले आयोग की आधिकारिक जानकारी और तथ्यों को देखना चाहिए।उन्होंने बिहार में SIR से संबंधित मामले में 27 मई 2026 के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का उल्लेख करते हुए कहा कि न्यायालय ने निर्वाचन आयोग के अधिकार और प्रक्रिया के वैधानिक आधार को स्पष्ट किया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर राजनीतिक आरोपों के बजाय न्यायिक निर्णय और आधिकारिक दस्तावेज जनता के सामने रखे जाने चाहिए।प्रेस वार्ता में फॉर्म-6 को लेकर भी स्पष्टीकरण देते हुए कहा गया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए यह निर्वाचन प्रक्रिया का स्थापित हिस्सा है।किसी भी नागरिक को मतदाता सूची से संबंधित आपत्ति या शिकायत होने पर निर्धारित कानूनी एवं प्रशासनिक प्रक्रिया का सहारा लेना चाहिए। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी के पूर्व में EVM, चुनावी प्रक्रिया, न्यायपालिका और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े बयानों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि संवेदनशील विषयों पर सार्वजनिक बहस तथ्यों और आधिकारिक रिकॉर्ड के आधार पर होनी चाहिए। महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार और विपक्ष दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका है और राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन निर्वाचन आयोग और न्यायपालिका जैसी संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते समय ठोस तथ्य प्रस्तुत किए जाने चाहिए। उन्होंने कांग्रेस से आग्रह किया कि जनता को भ्रमित करने के बजाय अपने राजनीतिक विचार और नीतियां तथ्यों के साथ सामने रखे।.jpg)
0 टिप्पणियाँ