Ticker

6/recent/ticker-posts

शहीद भगत सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ भाईचारा सम्मेलन

शहीद भगत सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ भाईचारा सम्मेलन

रिपोर्ट-नदीम निज़ामी

सरसावा-शहीद भगत सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित भाईचारा सम्मेलन में राजनीतिक, सामाजिक तथा अन्य सैंकड़ो लोगों ने शहीद भगत सिंह जी के जीवन से प्रेरणा लेने की सलाह दी। इस अवसर पर रक्तदान शिविर के साथ शोभित यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित आँखों का भी कैंप लगाया गया। जिसमें कुशल नेत्र चिकित्सकों द्वारा सैंकड़ों मरीजों की आंखों की निशुल्क जांच की गई। तथा दवाइयां दी गई।

सोमवार शाहजहांपुर हाईवे पर स्थित शहीद बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा में शहीद भगत सिंह भाईचारा मंच देहात सहारनपुर द्वारा आयोजित भाईचारा सम्मेलन में सर्वप्रथम शहीद भगत सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात वक्ताओं ने अपने विचारों के द्वारा शहीद भगत सिंह जी के विचारों को अपनाने का आह्वान किया। सम्मेलन में आठ प्रस्ताव भी पास किये गए। इस अवसर पर शोभित यूनिवर्सिटी के कुलपति स.बूटा सिंह सिद्दू द्वारा लगावाए गए आंखों के मेडिकल कैम्प में अर्थात निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में यमुनानगर के आंखों के अस्पताल के चिकित्सकों की कुशल टीम द्वारा सैंकड़ो मरीजों की आंखों की जांच की गई, तथा निशुल्क दवाई का वितरण किया गया। इसके अलावा करीब 35 ऑपरेशन के मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया गया। जिन्हें मंच के द्वारा यमुनानगर ले जाकर ऑपरेशन कराया जाएगा। बताया कि इसका कोई शुल्क नही लिया जाएगा। इसके अलावा शहीद भगत सिंह जी को याद करते हुए रक्तदान शिविर भी लगाया गया। जिसमें अनेक रक्तवीरों ने रक्तदान कर राष्ट्र हित मे सहयोग किया। इस दौरान स. कवलजीत सिंह उर्फ बॉबी, जिला पंचायत सदस्य अमरदीप सिंह उर्फ टिंकू ने दादी जसविंदर कोर के नाम से एक कमरा दिया। सम्मेलन में गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह जी के जत्थेदार बाबा उदय सिंह, शोभित यूनिवर्सिटी गंगोह के वाइस चांसलर सः बूटा सिंह सिद्धू, पंजाब के पूर्व मंत्री दलजिन्दर सिंह विर्क, विधायक मुकेश चौधरी, सपा नेता साहिल खान, आप नेता योगेश दहिया, कामरेट नवनीत सिंह, जगतार सिंह, सन्दीप कुमार, चरणप्रीत सिंह, राव नजम के अलावा सैंकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ