Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, कई नेता गिरफ्तार, कलेक्ट्रेट चौक पर जाम लगाकर प्रदर्शन, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई तीखी नोकझोंक

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, कई नेता गिरफ्तार, कलेक्ट्रेट चौक पर जाम लगाकर प्रदर्शन, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई तीखी नोकझोंक

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर -देश में कथित वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त की तानाशाही के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रामलीला मैदान में एकत्रित हुए और केंद्र की चुनाव व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। 

कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी के संयुक्त नेतृत्व में शुरू हुआ यह प्रदर्शन चल रहा था कि तभी थाना सदर बाजार की पुलिस ने धरना स्थल पर पहुंचकर इस प्रदर्शन को रोकने का प्रयास किया ।  पुलिस से वार्ता करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने कहा कि हम लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की रक्षा के प्रति कृतसंकल्पित है और कांग्रेसजनों सहित देश के सभी नागरिक वोट चोरी में मुख्य चुनाव आयुक्त की संलिप्तता जग जाहिर होने के बाद अत्यधिक आक्रोशित है । संदीप राणा ने कहा कि लोगों का विश्वास चुनाव आयोग से उठ गया है और अब हम सभी एक बार पुनः निष्पक्ष और पारदर्शी चुनावी व्यवस्था के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग करते हैं । संदीप राणा और मनीष त्यागी ने अपनी इस मांग को दोहराते हुए पुलिस प्रशासन से इस शांतिपूर्ण मार्च को निकलने में सहयोग की अपील की । लेकिन पुलिस प्रशासन ने जबरदस्ती कांग्रेस के बैनर को फाड़ने की कोशिश की तो कांग्रेसजन सड़क पर उतर आए और पूर्व घोषित अपने कार्यक्रम अनुसार कलेक्ट्रेट जाने के लिए आगे बढ़े । कलेक्ट्रेट पहुंचने पर ज्ञापन देने के लिए कांग्रेसजनों को कलेक्ट्रेट में प्रवेश नहीं करने दिया, जिसका जोरदार विरोध करते हुए कांग्रेसजन वही धरने पर बैठ गए । बाद में कांग्रेसजन ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाने के लिए ले तो पुलिस प्रशासन ने पुतला जलाने से रोका और छीना झपटी के बाद पुतला क्षत-विक्षत हो गया और कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने  पुतले के अवशेषों को आपके हवाले कर दिया । कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने पुलिस की इस कार्यवाही को हिटलर शाही की संज्ञा देते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन भाजपा के एक फ्रंटल संगठन की तरह काम कर रहा है । उन्होंने कहा कि देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था है जिसके अंतर्गत सभी को विरोध के स्वर उठाने की आजादी है और हमारा विरोध तो लोकतंत्र के लुटेरे के विरुद्ध है फिर पुलिस प्रशासन हमारे इस विरोध प्रदर्शन को अवरुद्ध करने पर क्यों अड़ा है । बाद में कलेक्ट्रेट के गेट पर आकर सिटी मजिस्ट्रेट महोदय ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी से प्राप्त किया और उसे महामहिम राष्ट्रपति तक पहुंचाने का आश्वासन भी दिया । 
इस संपूर्ण प्रदर्शन की समाप्ति के पश्चात जब कांग्रेस कार्यकर्ता वाहनों को उठाने के लिए हकीकत नगर रामलीला मैदान की तरफ लौटे, तो वहां पहले से मौजूद पुलिस ने कुछ मिंटो तक कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं से हाथापाई की और मनीष त्यागी व महानगर उपाध्यक्ष हरिओम मिश्रा को जबरदस्ती अपनी गाड़ी में डालकर सदर थाना ले गए बाद में उन्हें गागलहेड़ी थाना शिफ्ट किया । उसके पश्चात सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का काफिला गागलहेड़ी थाने के लिए कूच कर गया । कुछ समय पश्चात कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा, एमएलसी शाहनवाज खान, एआईसीसी सदस्य चौधरी मुजफ्फर अली, पूर्व प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी, पूर्व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव अरविंद पालीवाल, राज्य प्रवक्ता अमरदीप जैन, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष मनीष सहगल, सेवादल जिला अध्यक्ष इमरान कुरेशी आदि सभी नेता अपने साथियों के साथ मनीष त्यागी व हरिओम मिश्रा की रिहाई की माँग करते हुए गागलहेडी थाने पहुंचे और अभी तक गागलहेड़ी थाने में मौजूद है । प्रदर्शन कार्यों में जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी के साथ पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मेहरबान आलम, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि (रामपुर मनिहारान) विवेककांत सिंह, एआईसीसी सदस्य चौधरी मुजफ्फर अली,  पूर्व प्रदेश सचिवगण अशोक सैनी, राहत खलील व प्रवीण चौधरी, पूर्व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव अरविंद पालीवाल, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्वेता सैनी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव वर्मा, जिला उपाध्यक्षगण सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, आरिफ खान,  अक्षय चौधरी, राज्य प्रवक्ता अमरदीप जैन, सोनू पठान, जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष विनय राणा, आरिश सिद्दीकी, इकराम खान, गुलशेर अल्वी, सागर, कार्तिक, नितिन, बरकत अंसारी, रवि जाटव, शाहबाज अली, नसीब खान, मुकेश वर्मा, रेखा धीमान, पल्लवी कौर, शमीम अहमद, मयंक शर्मा, अनुज शर्मा, राजपाल सिंह, हाजी एहसान, आबिद हसन, एहसान कुरैशी, मेवाराम, शारिक, इरशाद सोनी, अब्दुल हफीज इंडिया आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ