सेवा सेतु संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड सरसावा परिसर में विकास खंड स्तर पर बहुद्देशीय शिविर का किया गया आयोजन
रिपोर्ट नदीम निज़ामी
सहारनपुर- प्रधानमंत्री के 25 वर्ष सतत सेवा के तहत सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड स्तर पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर अपने विभागों से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।
शिविर में उपस्थित लाभार्थियों द्वारा प्रस्तुत आवेदन पत्र प्राप्त कर तुरंत सत्यापन कर निस्तारण किया गया। जन सामान्य को योजनाओं का लाभ दिलाया गया । सेवा संकल्प अभियान शिविर के अंतर्गत 25 सितंबर से वर्तमान तक बीच में लगभग 700 लाभार्थियों द्वारा शिविर में प्रतिभाग किया गया एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर में 130 व्यक्तियों द्वारा स्वास्थ्य का लाभ प्राप्त किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास परियोजना विभाग, दिव्यांगजन विभाग आपूर्ति विभाग, ग्राम विकास विभाग राष्ट्रीय आजीविका में मिशन पंचायत राज विभाग, कृषि विभाग अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर अपनी योजनाओं का प्रदर्शन किया गया। साथ ही शिविर में विकासखंड पर माननीय विधायक नकुड़ श्री मुकेश चौधरी द्वारा उत्कृष्ट आशाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। गोद भराई कार्यक्रम, अन्नप्राशन टीवी के मरीजों को किट वितरण, आंगनवाड़ी कार्यकत्री को अंग वस्त्र वितरित किए गए। बहुउद्देशीय शरीर में लगभग 500 आंगनबाड़ी एवं आशाओं समूह की महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।इसके उपरांत उपस्थित जनसमूह को जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा संबोधित किया गया। वक्ताओं ने सेवा, संरक्षण, जनभागीदारी एवं सामाजिक समरसता के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। सेवा एवं जनकल्याण की भावना के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
0 टिप्पणियाँ