Ticker

6/recent/ticker-posts

सेवा संकल्प अभियान में गोद भराई कर प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

 सेवा संकल्प अभियान में गोद भराई कर प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

रिपोर्ट-एसडी गौतम

नागल-सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ सीएमओ डॉ. शेरसिंह कक्कड़, जिला पंचायत प्रशासक मांगेराम चौधरी व क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र निम द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

स्वास्थ्य शिविर में पंचायत राज विभाग, पशुपालन विभाग, खाद्य विभाग एवं महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा विशेष स्टाल लगाए गए साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामान्य ओपीडी गर्भवतियों की जांच, दंत रोग, मानसिक रोग, क्षय रोग, कुष्ठ रोग व संचारी रोग के स्टॉल लगाकर जनमानस को स्वास्थ्य का लाभ दिया गया। आंगनवाड़ी विभाग द्वारा सीडीपीओ रवीता सिंह की देखरेख में अन्नप्रास गोद भराई एवं नव आंगनवाड़ी एवं 10 उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही पांच उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशाओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन सूरज सिंह ने किया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. नितिन कुमार,  डॉ. शिवांका गौड़, डॉ. सुमित मैकनाइट, डॉ. ईशा जैन, डॉ. आशा चौहान, मंसूर अहमद, रितेश कुमार, अवनीश कुमार, मनीष कुमार, जुगल किशोर, कमाल अनवर,  पूर्णिका सिंह, सीमा सैनी, बीसी प्रीति कर्णवाल, अंजुम, सुनीता, अनुराधा व बबली रानी समेत मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 सेवा सेतु संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड सरसावा परिसर में विकास खंड स्तर पर बहुद्देशीय शिविर का  किया गया आयोजन