8 करोड़ जनता की उन्नति के लिए पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण जरूरी - भगत सिंह वर्मा।
सहारनपुर में एम्स और आईआईएम बनना चाहिए- भगत सिंह वर्मा।
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
छुटमलपुर-सहारनपुर -पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 करोड़ जनता की उन्नति और विकास के लिए 26 जिले 6 मंडल 27 लोकसभा क्षेत्र 137 विधानसभा क्षेत्र को मिलाकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण जरूरी है। पृथक राज्य बनने पर यहां शिक्षित युवाओं को रोजगार मिलेगा बड़े उद्योग लगेंगे। एम्स आईआईएम आईआईटी एन आई टी बनेंगे। शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में यह राज्य देश में नहीं दुनिया में नंबर वन होगा।
आज यहां निकटवर्ती ग्राम अली वाला में एक बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 करोड़ जनता की उन्नति और विकास के लिए 26 जिले 6 मंडल 27 लोकसभा क्षेत्र 137 विधानसभा क्षेत्र को मिलाकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण जरूरी है। पृथक राज्य बनने पर यहां शिक्षित युवाओं को रोजगार मिलेगा बड़े उद्योग लगेंगे। एम्स आईआईएम आईआईटी एन आई टी बनेंगे। शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में यह राज्य देश में नहीं दुनिया में नंबर वन होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने किसानों मजदूरों व्यापारियों दुकानदारों उद्योगपतियों बुद्धिजीवियों पत्रकारों अधिवक्ताओं युवाओं व छात्रों से एकजुट होकर अपनि आने वाली पीढ़ी की उन्नति के लिए पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण के संघर्ष में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण होने पर किसानों और गरीबों की समस्या स्वतः ही हल हो जाएगी। बैठक का संचालन करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में पृथक पश्चिम प्रदेश के निर्माण का संघर्ष जारी रहेगा। बैठक में पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव रामकुमार नेता प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित नीरज कपिल प्रदेश सचिव मास्टर रईस अहमद प्रदेश सचिव रिशिपाल गुर्जर मंडल उपाध्यक्ष कृपाल सिंह चौधरी प्रदेश सचिव मोहम्मद मुखिया त्यागी मंडल उपाध्यक्ष सरदार गुलविंदर सिंह बंटी मंडल प्रभारी डॉक्टर खालिक जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद वसीम जिला मंत्री प्रवीण चौधरी महबूब हसन हाजी सुलेमान डॉक्टर यशपाल त्यागी हरपाल सिंह रविंद्र प्रधान नरेश कुमार एडवोकेट अजीत सिंह एडवोकेट जोगिंदर सिंह विजयपाल सिंह डायरेक्टर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुधीर चौधरी अरविंद चौधरी आदि ने भाग लिया।
0 टिप्पणियाँ