मैं और मेरा परिवार’ से हटकर देश के बारे में सोचें-सुरेश राणा
मेला गुघाल के सांस्कृतिक आयोजनों की श्रृंखला में ‘संगीतमय शाम’ का आयोजन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- उत्तर प्रदेश के पूर्व गन्ना विकास मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा ने कहा है कि हमें ‘‘मैं और मेरा परिवार’’ से हटकर देश के बारे में सोचना होगा। देश सर्वोपरि है, यह हमें ध्यान रखना होगा। हमें अपना डीएनए पहचानना होगा। उन्होंने कहा कि अपने बेटे भगत सिंह को देश के लिए फांसी पर चढ़ते देख गौरवान्वित होने वाली पंजाब माता विद्यावती, दीवार में जिंदा चिनवाये गए सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादे जोरावर सिंह व फतेह सिंह, बंदा बैरागी आदि देश पर मरमिटने वाले शहीदों का डीएनए ही हमारा डीएनए है। उन्होंने कहा कि हमे विकास के साथ अपनी विरासत को सहेजना होगा तभी हम प्रधानमंत्री मोदी के 2047 के विकसित भारत के संकल्प को पूरा कर सकेंगे।
सुरेश राणा यहां मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में राजकीय इण्टर कॉलेज(जीआईसी) के सभागार में आयोजित ‘संगीतमय शाम’ कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि हम जाहरवीर गोगा जी महाराज की स्मृति में मेला गुघाल का आयोजन कर गौरवान्वित है। हम विकास के साथ अपनी परंपराओं और अपनी संस्कृति को सहेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें विरासत को सहेजते हुए विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश बनाना है।इससे पूर्व उद्यमी रविंद्र मिगलानी, एच एस चड्ढ़ा, अमर गुप्ता, नीरज मिड्ढ़ा, पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, मयंक अग्रवाल, कुलदीप धमीजा, उपसभापति मयंक गर्ग, महानगर महामंत्री किशोर शर्मा, दीप प्रज्वलन तथा महापौर मेला चेयरमैन, पार्षद संजय सैनी, मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष पार्षद दिग्विजय चौहान, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, दल नेता राजेंद्र कोहली, पूर्व उपसभापति मुकेश गक्खड़, सह संयोजक ज्योति अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक पार्षद गौरव जैन, महानगर महामंत्री ललित कटारिया, पार्षद प्रतिनिधि अनिल शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर ‘संगीतमय शाम’ का रिबन काटकर उद्घाटन किया।पार्षद गौरव जैन, कार्यक्रम सहसंयोजक विजय वर्मा, संजय गुप्ता, अनुराग जैन ने मुख्य अतिथि सुरेश राणा, महापौर डॉ. अजय कुमार, विधायक नकुड़ मुकेश चौधरी, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई सहित सभी अतिथियों और सभी पार्षदों को पटके पहनाकर तथा स्मृति चिह्न देकर उनका अभिनंदन किया। हरिद्वार व दिल्ली से आये कलाकारों ने ‘संगीतमय शाम’ का शुभारंभ गणेश वंदना,‘वक्रतुण्ड महाकाय.........’ से किया। एक से बढ़कर एक गीत तथा सामूहिक नृत्य की प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। संचालन डॉ. वीरेन्द्र आज़म ने किया।


0 टिप्पणियाँ