Ticker

6/recent/ticker-posts

चिकित्सा सेवा में डॉ. अभिनव गर्ग को मिला 'इंटरनेशनल अटल अवॉर्ड 2026'

 चिकित्सा सेवा में डॉ. अभिनव गर्ग को मिला 'इंटरनेशनल अटल अवॉर्ड 2026'

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में अटल फाउंडेशन ने चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए किया सम्मानित

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

नई दिल्ली- चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ.अभिनय गर्ग को प्रतिष्ठित 'इंटरनेशनल अटल अवॉर्ड 2026' से सम्मानित किया गया। 28 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री संग्रहालय, तीन मूर्ति, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में अटल फाउंडेशन की ओर से उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

अटल फाउंडेशन द्वारा प्रदान किए गए सम्मान पत्र में डॉ. अभिनय गर्ग को "International Atal Award for Medical Care for the Year 2026" प्रदान किए जाने का उल्लेख है। प्रमाण-पत्र में चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट समर्पण, करुणामय नेतृत्व एवं राष्ट्र के प्रति सराहनीय सेवा को सम्मानित किए जाने की बात कही गई है। चिकित्सा सेवा के साथ जनकल्याण को बनाया उद्देश्यडॉ. अभिनय गर्ग चिकित्सा सेवा के साथ-साथ सामुदायिक स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण से जुड़ी गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। आमजन को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए उनके प्रयास निरंतर जारी हैं। वे निवारक स्वास्थ्य सेवाओं स्वस्थ जीवनशैली और स्वास्थ्य जागरूकता के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को चिकित्सा परामर्श और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में भी योगदान देते हैं। विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों एवं जनकल्याण कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय सहभागिता रही है। मरीजों के प्रति संवेदनशीलता और सेवा-भाव को प्राथमिकता - डॉ. अभिनय गर्ग की चिकित्सा कार्यशैली में मरीजों के प्रति संवेदनशीलता, सेवा-भाव, ईमानदारी और चिकित्सा नैतिकता को विशेष महत्व दिया जाता है। उनका मानना है कि चिकित्सक की जिम्मेदारी केवल बीमारी का उपचार करना ही नहीं, बल्कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी है।मानव सेवा को प्राथमिकता देते हुए वे करुणा, सामाजिक उत्तरदायित्व, निरंतर सीखने और चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्टता जैसे मूल्यों को अपने कार्य का आधार मानते हैं। उनके प्रयासों का उद्देश्य समाज के विभिन्न वगों तक स्वास्थ्य सेवाओं और स्वास्थ्य जागरुकता को पहुंचाना है।

पूर्व में भी विभिन्न सम्मानों से हो चुके हैं सम्मानित

चिकित्सा एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में डॉ. अभिनव गर्ग को इससे पूर्व भी विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें एक्सप्रेस न्यूज भारत 24x7 टीची न्यूज चैनल, चिकित्सा प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी. कोरोना योद्धा सम्मान, मां शाकुंभरी विद्यालय तथा लायंस क्लब सहित विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं एवं समाज कल्याण से जुड़े कार्यों के लिए उन्हें विभिन्न अवसरों पर सराहना एवं सम्मान प्राप्त होते रहे हैं।

सम्मान को बताया नई जिम्मेदारी की प्रेरणा

इंटरनेशनल अटल अवॉर्ड 2026' प्राप्त करने के बाद डॉ. अभिनय गर्ग ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहचान उन्हें समाज और मरीजों की सेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारी को और अधिक समर्पण एवं संवेदनशीलता के साथ निभाने की प्रेरणा देती है।प्रधानमंत्री संग्रहालय, तीन मूर्ति, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में इंटरनेशनल अटल अवॉर्ड 2026' से सम्मानित होना डॉ. अभिनय गर्ग की चिकित्सा सेवा की यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मैं और मेरा परिवार’ से हटकर देश के बारे में सोचें-सुरेश राणा