जेवी जैन कॉलेज के तीन शतरंज खिलाड़ियों का विश्वविद्यालय टीम में चयन
प्राचार्य प्रो. बकुल बंसल ने पुस्तक भेंट कर चयनित खिलाड़ियों को किया सम्मानित
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में जेवी जैन कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। 22 सितंबर को आरके कॉलेज, शामली में आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जेवी जैन कॉलेज के दो छात्र और एक छात्रा का चयन मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की शतरंज टीम के लिए हुआ है।
विश्वविद्यालय की शतरंज टीम में चयनित खिलाड़ियों अभिषेक पुंडीर, दिग्विजय पुंडीर और इकरा राव को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बकुल बंसल ने पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने तीनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ये प्रतिभाशाली खिलाड़ी महाविद्यालय के साथ-साथ विश्वविद्यालय का नाम भी रोशन करेंगे। अभिषेक पुंडीर और दिग्विजय पुंडीर का इससे पहले भी कई बार विश्वविद्यालय की शतरंज टीम में चयन हो चुका है, जबकि इकरा राव पिछले वर्ष प्रतियोगिता में विजेता घोषित हुई थीं।इस अवसर पर प्रो. राकेश चंद्र, टीम मैनेजर मनीष कुमार, प्रो. हरवीर सिंह चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने विश्वास जताया कि चयनित खिलाड़ी भविष्य में भी अपनी प्रतिभा के दम पर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित करते रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. संदीप गुप्ता ने किया।
0 टिप्पणियाँ