Ticker

6/recent/ticker-posts

वयोवृद्ध वरिष्ठ समाजसेवी महबूब अहमद सैफ़ी ने प्रदेश के परिवहन मंत्री को पत्र भेजकर रोडवेज़ बसें चलाए जाने की माँग

वयोवृद्ध वरिष्ठ समाजसेवी महबूब अहमद सैफ़ी ने प्रदेश के परिवहन मंत्री को पत्र भेजकर रोडवेज़ बसें चलाए जाने की माँग

रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-वयोवृद्ध वरिष्ठ समाजसेवी महबूब अहमद सैफ़ी ने प्रदेश के परिवहन मंत्री को पत्र भेजकर बड़गाँव,अंबेहटा व गंगोह मार्ग पर रोडवेज़ बसें चलाए जाने की माँग की है।

वयोवृद्ध वरिष्ठ समाजसेवी महबूब अहमद सैफ़ी ने उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री को भेजे पत्र में लिखा है कि रामपुर मनिहारान तहसील मुख्यालय है और यहाँ पर रेलवे स्टेशन है जहाँ से दिल्ली-हरिद्वार,ऋषिकेश, अजमेर,उदयपुर तक कि ट्रेन मिलती हैं।रोड़वेज बसों के माध्यम से भी क्षेत्रवासी दूर दराज की यात्रा करते हैं।लेकिन क्षेत्र के बड़गाँव मार्ग,इस्लामनगर- अंबेहटा मार्ग,जानखेड़ा-गंगोह मार्ग पर रोडवेज़ बसों का संचालन नहीं होता।बड़गाँव मार्ग पर काफी समय पहले रोडवेज़ बसों का संचालन होता था लेकिन बाद में बंद कर दिया गया।इन मार्गों पर दर्जनों गाँव हैं और इन गाँवों से प्रतिदिन हजारों ग्रामीण तहसील संबंधी कार्य,रोजगार व अन्य आवश्यकताओं के लिए रामपुर मनिहारान आते हैं।रामपुर मनिहारान स्थित स्कूलों में बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं भी शिक्षा प्राप्त करने के लिए आते हैं।रोडवेज़ बसें न मिलने के कारण ग्रामीणों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है।जिन लोगों के पास अपने वाहन नहीं हैं उन्हें डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है।कुछ लोग पैदल भी आते जाते दिखाई देते हैं।पत्र में माँग करते हुए कहा गया है कि उपरोक्त मार्गों पर अतिशीघ्र रोडवेज़ बसों का संचालन आरम्भ कराया जाए ताकि वर्षों पुरानी इस समस्या का समाधान हो और ग्रामीणों को राहत मिले।इन मार्गों पर रोडवेज़ बसों के संचालन से सरकार के राजस्व में भी व्रद्धि होगी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 सेवा सेतु संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड सरसावा परिसर में विकास खंड स्तर पर बहुद्देशीय शिविर का  किया गया आयोजन