प्रदेशीय सब-जूनियर बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर मण्डल की टीम का हुआ चयन
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में 24 से 26 नवंबर 2026 तक प्रयागराज में प्रदेशीय समन्वय सब-जूनियर बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल की ओर से प्रतिभाग करने वाली खिलाड़ियों के चयन के लिए मंडलीय स्तरीय चयन ट्रायल पुलिस लाइन, सहारनपुर में आयोजित किया गया।एथलेटिक्स प्रशिक्षक लाल धर्मेंद्र प्रताप के निर्देशन में आयोजित चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। ट्रायल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर 15 बालिका खिलाड़ियों का चयन किया गया।चयनित खिलाड़ियों में साक्षी सैनी, परी, अंतिमा, तुलिका, तनु, इकरा, प्रिंसी, आंचल गुप्ता, जिज्ञासा, जसनप्रीत, मायरा, खुशी, नेहा, दीक्षा एवं पायल रानी शामिल हैं।चयनित सभी खिलाड़ी प्रयागराज में आयोजित होने वाली प्रदेशीय समन्वय सब-जूनियर बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी। खिलाड़ियों के चयन से खेल जगत में उत्साह का माहौल है।

0 टिप्पणियाँ