Ticker

6/recent/ticker-posts

सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने निकाली न्याय यात्रा

सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने निकाली न्याय यात्रा

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना और अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के महासचिव श्री पालम राणा नेतृत्व में न्याय यात्रा निकाली गई। यात्रा सिविल कोर्ट परिसर से शुरू होकर घंटाघर पहुंची, जहां शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद सिविल कोर्ट चौक पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
न्याय यात्रा को सम्बोधित करते हुए संघर्ष समिति के चेयरमैन अनुज कुमार शर्मा व संयोजक प्रवेज आलम व सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन सहारनपुर महासचिव पालम राणा ने कहा कि पिछले 45 वर्षों से अधिवक्ता आन्दोलनरत हैं परन्तु सरकार हमारी मांग पर ध्यान नहीं दे रही है। यदि पश्चिमी उ० प्र० में शीघ्र हाई कोर्ट बेंच की स्थापना नहीं होती है तो आने वाले विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया जायेगा।अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रदेश के अन्य विभिन्न जिलों में अधिवक्ताओं की हत्या एवं उनके साथ लूटपाट एवं मारपीट की घटनाएँ भी लगातार बढ़ती जा रही हैं। उ० प्र० में आम अधिवक्ताओं की सुरक्षा व्यवस्था एवं भयमुक्त माहौल देने हेतु प्रदेश में अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम (अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट) को शीघ्र अति शीघ्र लागू किया जाये, जिसके सम्बन्ध में उ० प्र० के अधिवक्तागण काफी समय से आन्दोलनरत हैं एवं पूर्व में माननीय महोदया को ज्ञापन प्रस्तुत किया जा चुका है।पिछले लगभग 45 वर्षों से लगातार पश्चिमी उ० प्र० में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना हेतु आन्दोलन चला आ रहा है, जिस पर आज तक कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हो पाई है।
उक्त न्याय यात्रा में चौ० रणधीर सिंह, अशोक पुण्डीर, चौ० धीर सिंह, जयवीर सिंह पुण्डीर, जमाल साबरी, अभय सैनी, शाहिद, अरुण चौधरी, सतीश नन्दी, संजय वर्मा, सतेंद्र सैनी, अशोक पोसवाल, अनिल शर्मा, मुकेश लाम्बा, जयवीर सिंह, प्रमोद, कादिर राणा, सुनील, अंकुर सहगल, सुमुख रागिनी, जुबेर, आजाद, सादिया, रश्मि पाण्डेय, रश्मि सैनी, हनी शर्मा, राकेश त्यागी, जय वीर सिंह, ब्रजपाल सिंह, रुद्रप्रताप सिंह, ठा० रजत सिंह, अंकित चौधरी, रेखा रानी, देवेन्द्र सिंह पंवार, चौ० नौशाद, प्रवीण राठी, जर्रार अहमद, अ० रहमान, सना अंसारी, सुमित कमालपुर, मंजु राणा, शाहजमा, सतीश, जुल्फिकार, रचित गर्ग, आयशा, पूजा सैनी,शाहनवाज, रुमन लाम्बा,राव फैसल इशान,राहिल,अभिषेक, सोनू विकास, साकिब,आदि हजारों अधिवक्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

लुधियाना से संत रविदास जी की जन्मस्थली सीर गोवर्धन, काशी (वाराणसी) तक निकाली जा रही समरसता संकल्प यात्रा का 24 नवंबर को सहारनपुर में होगा भव्य स्वागत