Ticker

6/recent/ticker-posts

चौथी जिला अंतरविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के दो मुकाबले में रेनबो स्कूल व ब्राउनवुड स्कूल ने हासिल की जीत

चौथी जिला अंतरविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के दो मुकाबले में रेनबो स्कूल व ब्राउनवुड स्कूल ने हासिल की जीत 

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-चौथी जिला अंतरविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में रेनबो स्कूल ने दिव्या पब्लिक स्कूल को चार विकेट से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में ब्राउनवुड स्कूल ने एयर फोर्स स्कूल को 183 रन से पराजित किया।
पहले मुकाबले में रेनबो स्कूल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दिव्या पब्लिक स्कूल की टीम 13 ओवर में 89 रन बनाकर आउट हो गई। अनुराग ने 20 गेंदों में 29 और शिवा ने 15 गेंदों में 19 रन बनाए। रेनबो की ओर से विराट ने चार विकेट लिए। जवाब में रेनबो स्कूल ने 17 ओवर में छह विकेट खोकर 92 रन बनाते हुए मुकाबला जीत लिया। विराट ने 18, कनव ने 14 और आयुष ने 14 रन बनाए। शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के लिए विराट को मैन ऑफ द मैच चुना गया।दूसरे मुकाबले में ब्राउनवुड स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 241 रन बनाए। मोहम्मद असद ने 35 गेंदों में 116 और फैज ने 26 गेंदों में 39 रन बनाए। जवाब में एयर फोर्स स्कूल की पूरी टीम 58 रन पर आउट हो गई। ब्राउनवुड की ओर से हम्माद और उमर ने दो-दो विकेट लिए। मोहम्मद असद को मैन ऑफ द मैच चुना गया।प्रतियोगिता में गुरुवार को दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पहले क्वार्टर फाइनल में नालंदा वर्ल्ड स्कूल का मुकाबला ब्राउनवुड स्कूल के विजेता से होगा, जबकि दूसरे क्वार्टर फाइनल में दिल्ली पब्लिक स्कूल और सेंट मैरी एकेडमी, मिशन कंपाउंड की टीमें आमने-सामने होंगी।आयोजन में स्कूल प्रबंधक मुकुल चौधरी, चेयरमैन सुभाष चौधरी, प्रधानाचार्य आशुतोष शर्मा, कोच विवेक शर्मा, विक्रांत सिंह विक्की, पीटीआई मनपाल सिंह, अक्षय कुमार, श्रीकांत चौधरी और मानसी धीमान का विशेष सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

लुधियाना से संत रविदास जी की जन्मस्थली सीर गोवर्धन, काशी (वाराणसी) तक निकाली जा रही समरसता संकल्प यात्रा का 24 नवंबर को सहारनपुर में होगा भव्य स्वागत