Ticker

6/recent/ticker-posts

जोन एक में चला अतिक्रमणरोधी अभियान

 जोन एक में चला अतिक्रमणरोधी अभियान

-दो दर्जन स्थानों से हटवाया अतिक्रमण, साढे़ दस हजार जुर्माना वसूला

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-नगर निगम के अतिक्रमण रोधी दस्ते ने आज राकेश केमिकल से लेकर सड़क दूधली तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के तहत करीब दो दर्जन स्थानों से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया और करीब साढे़ दस हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।

जोन एक के प्रभारी जेपी यादव के निर्देश पर निगम के अतिक्रमणरोधी दस्ते ने आज जोन एक के अंतर्गत आने वाले देहरादून रोड क्षेत्र के राकेश केमिकल से लेकर सड़क दूधली तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नगर निगम की अतिक्रमणरोधी टीम को देखते ही सड़क पर सामान फैले कर बैठे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान करीब दो दर्जन स्थानों से सड़क पर रखे होर्डिंग, बोर्ड, बैंच व अन्य सामान हटवाया गया तथा 10 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया। निगम की टीम में प्रवर्तन दल के रणदीप, विक्रम, शिव कुमार, अमित कुमार, मेहरबान अली, विकास कुमार के अलावा राजस्व विभाग के अधिकारी शामिल रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 सेवा सेतु संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड सरसावा परिसर में विकास खंड स्तर पर बहुद्देशीय शिविर का  किया गया आयोजन