Ticker

6/recent/ticker-posts

आर्य कन्या इंटर कॉलेज में हुआ ‘विवाह एक संस्कार’ विषय पर वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

आर्य कन्या इंटर कॉलेज में हुआ  ‘विवाह एक संस्कार’ विषय पर वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-आर्य समाज रजि. खालापार की ओर से आर्य कन्या इंटर कॉलेज खालापार में ‘विवाह एक संस्कार’ विषय पर वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यालय की 30 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में संजय शर्मा, राजकुमार, सतीश शर्मा और प्रवीण कुमार रहे। ए ग्रुप में प्रियंका मनीष ने प्रथम, आयशा मुस्तकिर ने द्वितीय और रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बी ग्रुप में तबसिया तारिक प्रथम, अश्मिता द्वितीय और कनिष्का तरुण तृतीय रहीं।कनिष्का, रिजा, प्राची, खुशी और निष्ठा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। लव्या और शबनूर को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। विशेष पुरस्कार प्राप्त छात्राओं ने कहा कि विवाह एक धार्मिक संस्कार है और इस संबंध में माता-पिता पर विश्वास रखना चाहिए। विद्यालय की प्रधानाचार्य ने कहा कि आर्य समाज द्वारा आयोजित ऐसे कार्यक्रमों से छात्राओं को ज्ञान के साथ अनुशासन की सीख भी मिलती है। आर्य समाज अध्यक्ष संजय शर्मा ने छात्राओं को महर्षि दयानंद सरस्वती के सामाजिक सुधार आंदोलनों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन उप प्रबंधक रविन्द्र शर्मा ने किया। इस दौरान अध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा, प्रबंधक आनंद शर्मा, उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, सही राम, राजकुमार और मंत्री अशोक कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होंगी विशेष ग्राम सभाएं,