Ticker

6/recent/ticker-posts

एडीजी ने मां शाकंभरी देवी मेला की व्यवस्थाओं का लिया जाएजा

एडीजी ने मां शाकंभरी देवी मेला की व्यवस्थाओं का लिया जाएजा

मंडलायुक्त, डीआईजी, डीएम, एसएसपी एवं एसपी रहे उपस्थित

अस्थाई अस्पताल स्थापित कर श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों को उपलब्ध कराई जाए चिकित्सा सुविधा- मंडलायुक्त

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-एडीजी श्री भानू भास्कर, मंडलायुक्त डॉक्टर रूपेश कुमार, डीआईजी श्री अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिनन्दन द्वारा आगामी मां शाकंभरी देवी मेले में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के दृष्टिगत व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इसी के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद भी लिया। 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मां शाकंभरी देवी मेला में सीसीटीवी, पीए सिस्टम, शौचालय व्यवस्था, अस्थाई अस्पताल, एंबुलेंस, पार्किंग व्यवस्था, बैरीकेटिंग, साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था, मजिस्ट्रेट, पुलिस बल की उपलब्धता आदि की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली एवं पिछले वर्षों के अनुभवों के आधार पर व्यवस्थाओं को और अधिक दुरूस्त बनाने के निर्देश दिए। आमजनों के सुविधा के तहत खोया-पाया केन्द्र भी बनाने के निर्देश दिए जिसका मूल उद्देश्य मेले में अपने अभिभावकों से बिछड चुके बच्चों को यथाशीघ्र मिलवाया जा सके। अस्थाई अस्पताल बनाकर श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। साफ-सफाई के लिए विशेष टीमें लगाकर संपूर्ण मंदिर परिसर को साफ-सुथरा रखा जाए। आमजन के मध्य पॉलीथीन का कम से कम इस्तेमाल करने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक को पूर्ण प्रतिबंध करने के लिए जागरूकता अभियान चलाते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि जनपद तथा जनपद के बाहर अन्य जनपदों एवं प्रदेशों से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो जिससे श्रद्धालुओं में शासन एवं प्रशासन के प्रति बेहतर संदेश जाए। 
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मेले को और अधिक दिव्य एवं भव्य बनाने के लिए सम्बन्धित अधिकारी निरंतर नजर बनाए रखें एवं सौंपी गई जिम्मेदारियों का भली प्रकार से निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि मां शाकंभरी देवी जाने के लिए श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।  मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर स्थानीय स्तर से लेकर जिला स्तर तक के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी टीम भावना से काम करें। मेला क्षेत्र में मेला कोतवाली की स्थापना कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। भीड़ नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था हेतु अतिरिक्त पुलिस बल, पीएसी, होमगार्ड की तैनाती की जाए। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस सहायता केन्द्र, खोया-पाया केन्द्र, मिशन शक्ति केन्द्र स्थापित किए जाए। सम्पूर्ण व्यवस्थाओं की देख-रेख के लिए मेला प्रभारी,  जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस, होमगार्ड, पीआरडी सदस्य, पीएसी कम्पनी, महिला पुलिस,  सीसीटीवी, पीए सिस्टम,  सफाई कर्मी, पार्किंग, टायलेट, पेयजल, हैल्थ कैम्प, एम्बुलेंस, बैरिकेटिंग, यातायात प्रबन्धन, अस्थायी पुलिस चौंकियों का गठन, महिला हेल्पडेस्क, दिशा-सूचक संकेतक, आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया योजना, चिकित्सा व्यवस्था, प्रकाश एवं विद्युत की बेहतर व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए एडीजी द्वारा तहसील सभागार में बैठक कर संबंधित सभी को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी आकस्मिक अग्निकांड से निपटने के लिए फायर बिग्रेड की गाड़ी और अचानक बाढ़ आने की स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ की टीम और फ्लड पीएसी तैनात की जाए।निरीक्षण के दौरान एसपी ग्रामीण श्री मयंक पाठक, एसपी यातायात श्री शैलेन्द्र कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।               

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एडीजी ने मां शाकंभरी देवी मेला की व्यवस्थाओं का लिया जाएजा