Ticker

6/recent/ticker-posts

धरने में जाने से पूर्व ही कांग्रेस नेता अरविंद पालीवाल हुए हाउस अरेस्ट

 धरने में जाने से पूर्व ही कांग्रेस नेता अरविंद पालीवाल हुए हाउस अरेस्ट

रिपोर्ट एसडी गौतम

सहारनपुर-नई दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल होने से पूर्व ही सहारनपुर पुलिस द्वारा कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरविंद पालीवाल को हाउस अरेस्ट कर लिया गया।

पुलिस की कार्रवाई से गुस्साए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदेश महासचिव अरविंद पालीवाल ने कहा कि सरकार की यह तानाशाही इसकी सत्ता से जाने के संकेत है। क्योंकि आज लोकतंत्र को बचाने के लिए और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में मैदान में आ गई जिसका रिजल्ट आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली है और वोट चोरी करने वाले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का लगातार बचाव कर रही है लेकिन अब देश की जनता अब जाग चुकी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एडीजी ने मां शाकंभरी देवी मेला की व्यवस्थाओं का लिया जाएजा