Ticker

6/recent/ticker-posts

श्रीकृष्ण-रुक्मणि के विवाह से पूर्व श्री कृष्ण बारात ने किया भ्रमण,श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

श्रीकृष्ण-रुक्मणि के विवाह से पूर्व श्री कृष्ण बारात ने किया भ्रमण,श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत 

रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-कथा वाचक गोस्वामी ऊधो जी महाराज ने श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह प्रसंग सुनाया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह को एकाग्रता से सुना।श्रीकृष्ण-रुक्मणि के विवाह से पूर्व श्री कृष्ण बारात ने भ्रमण किया। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।श्रद्धालुओं ने विवाह के मंगल गीत गाए। 

श्री मद भागवत में मंगलवार को कथा वाचक गोस्वामी ऊधो जी महाराज वृंदावन वाले ने कहा कि रुक्मणी विदर्भ देश के राजा भीष्म की पुत्री और साक्षात लक्ष्मी जी का अवतार थी।रुक्मणी ने जब देवर्षि नारद के मुख से श्रीकृष्ण के रूप, सौंदर्य एवं गुणों की प्रशंसा सुनी तो उसने मन ही मन श्रीकृष्ण से विवाह करने का निश्चय किया।  तत्पश्चात श्रीकृष्ण ने द्वारिका में अपने संबंधियों के समक्ष रुक्मणी से विवाह किया। कथा वाचक ने कहा जहां देने से ही देने की भावनाएं वहां प्रेम है।कथा में रुक्मणी विवाह का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें वैदिक विधि विधान से विवाह उत्सव मनाया गया श्रद्धालुओं ने  विवाह उत्सव में भक्ति में गीत  गाकर नृत्य प्रस्तुत कर उत्सव मनाया। श्रद्धालुओं ने कन्यादान किया। इससे पूर्व कथा का उद्घाटन गंगोह विधायक चौधरी कीरत सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित चौधरी राजेंद्र सिंह पहासू ने किया। श्री राम सेवा ट्रस्ट संरक्षक चौधरी रमेश पंवार,अध्यक्ष संदीप मित्तल,मनोज शर्मा बॉबी,सुरेंद्र फौजी,विजय शर्मा हरिओम शर्मा, पदम सिंह एडवोकेट,नीरज शर्मा , सागर,विजय आनंद,जुगमेंद्र रावत,गौरव मित्तल श्यामलाल आदि का सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एडीजी ने मां शाकंभरी देवी मेला की व्यवस्थाओं का लिया जाएजा