Ticker

6/recent/ticker-posts

राज्य कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 9 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय चयन ट्रायल

 राज्य कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 9 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय चयन ट्रायल

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-गोरखपुर में होने वाली उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर पुरुष एवं महिला कुश्ती प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर जिले की टीम का चयन 9 अक्टूबर को किया जाएगा। जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के तत्वावधान में जिला स्तरीय चयन ट्रायल शुक्रवार को प्रातः 11 बजे डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगा।

जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के सचिव प्रो. डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर पुरुष एवम महिला प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 26 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के तत्वाधान मे गोरखपुर जिला कुश्ती संघ द्वारा गांव सहजनवा के मुरारी इंटर कॉलेज में किया जाना निर्धारित है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सहारनपुर जिले की पुरुष एवं महिला कुश्ती टीम का चयन जिला स्तरीय ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया की ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले पहलवानों को निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ आधार कार्ड की मूल प्रति तथा उसकी एक स्वयं हस्ताक्षरित, स्पष्ट एवं पठनीय छायाप्रति साथ लानी अनिवार्य होगी।जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि पुरुष वर्ग में फ्री स्टाइल और ग्रीको-रोमन स्टाइल के 10-10 भार वर्गों में खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। फ्री स्टाइल में 57 से 125 किलोग्राम तथा ग्रीको-रोमन स्टाइल में 55 से 130 किलोग्राम तक के भार वर्ग शामिल होंगे। वहीं महिला वर्ग में 50 से 76 किलोग्राम तक के 10 भार वर्गों में पहलवानों का चयन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि चयन ट्रायल में चयनित पहलवान गोरखपुर में आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर पुरुष एवं महिला कुश्ती प्रतियोगिता में सहारनपुर जिले की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एडीजी ने मां शाकंभरी देवी मेला की व्यवस्थाओं का लिया जाएजा