सात समस्याओं में से दो समस्याओं का हुआ तत्काल निस्तारण
-लाइट समस्या के लिए पथ प्रकाश प्रभारी को दिए निर्देश
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-नगर निगम में जनसुनवाई के दौरान आयी सात समस्याओं में से दो समस्याओं का अपर नगरायुक्त सूरज कुमार यादव ने तत्काल समाधान करा दिया। लाइट की समस्याओं के समाधान के लिए पथ प्रकाश को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वार्ड 38 लक्ष्मी धाम कॉलोनी, माधोनगर निवासी धर्मसिंह ने कॉलोनी में सड़क व नाली की सफाई के लिए तथा वार्ड 07 बलदेव नगर निवासी उस्मान मलिक ने बलदेव नगर में साफ सफाई कराने के सम्बंध में अपर नगरायुक्त को प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर अपर नगरायुक्त ने क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक व सफाई मित्र को भेजकर सफाई कराते हुए समस्या का समाधान करा दिया। वार्ड 21 ब्रहमपुरी कॉलोनी निवासी विनोद कुमार ने कॉलोनी के निकट संचालित डेयरी में साफ सफाई न करने तथा वार्ड 38 लक्ष्मीधाम कॉलोनी निवासी जय कुमार जैन ने कॉलोनी से आवारा कुत्तों को पकड़वाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर अपर नगरायुक्त ने निगम के पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण कर उक्त मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त वार्ड 07 बलदेव नगर निवासी उस्मान मलिक, वार्ड 21 टैगोर गार्डन पेपर मिल रोड निवासी ऋषिपाल सिंह, वार्ड 20 दाबकी जुनारदार निवासी तालिब मलिक ने खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिए। जिस पर अपर नगरायुक्त ने पथ प्रकाश प्रभारी को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार व मुख्य अभियंता निर्माण सुरेंद्र कुमार मिश्र सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ