समस्त एन एच एम कर्मियों की लंबित मांगो को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-एन एच एम के विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा कर्मिको की लंबित समस्याओ एवं मांगो को एम पी सिंह चावला के नेतृत्व मे जिले भर से विभिन्न संवर्गो दर्ज़नो एन एच कर्मी मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी को नामित ज्ञापन उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा कुणाल जैन को सौंपासंयुक्त संघर्ष समिति जिला संयोजक एम पी सिंह चावला ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के कई संविदा कर्मियों को संविदा पर कार्य करते करते तीसरा दशक पूरा होने को है परन्तु आज भी नियमितीकरण तो दूर की बात बल्कि ई पी एफ, ई एस आई, ग्रेजुएटी, स्वास्थ्य बीमा, मृतक आश्रित नौकरी जैसी सुविधाएं सरकार द्वारा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है इस बाबत 8 अक्टूबर को लखनऊ मे संयुक्त संघर्ष समिति प्रदेश भर के एन एच एम कर्मियों के प्रतिनिधियों को बुलाकर आगे को रणनीति तय करेगी, ज्ञापन देने वालो मे संयुक्त संघर्ष समिति के जिला संयोजक एम पी सिंह चावला, विनीत चौहान, पुनीत कुमार, मुकेश कुमार, ओमप्रकाश, अशोक पँवार,अमित कुमार, विजेंदर,सजनीत सिंह, परवेंदर यादव, अभिषेक, संजय के अलावा जिले भर से स्टॉफ नर्स, फार्मासिस्ट, लैब टेक्निशियन, प्रोग्राम कोर्डिनेटर संवर्ग के प्रतिनिधि मौजूद रहे

0 टिप्पणियाँ