Ticker

6/recent/ticker-posts

सरस्वती पब्लिक स्कूल, सौराना में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती

 सरस्वती पब्लिक स्कूल, सौराना में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सौराना-सहारनपुर-सरस्वती पब्लिक स्कूल, सौराना में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों महापुरुषों के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। विद्यालय के प्रबंधक श्री विनेश कुमार त्यागी, प्रधानाचार्या श्रीमती अल्पना चौधरी, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य स्टाफ सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक नमन किया।

कार्यक्रम का संचालन श्री सुरेश चंद शर्मा ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन, आदर्शों और राष्ट्र के प्रति योगदान के बारे में जानकारी दी।इस अवसर पर कक्षा 1 से 5 के विद्यार्थियों के लिए सुलेख प्रतियोगिता, कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सत्य, अहिंसा, सादगी, ईमानदारी, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा जैसे मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्या, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य स्टाफ सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। अंत में दोनों महान विभूतियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 सरस्वती पब्लिक स्कूल, सौराना में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती