श्रीमद् भागवत कथा का आरंभ के अवसर पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा
रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान- सात दिन चलने वाली श्रीमद् भागवत कथा का आरंभ भव्य कलश यात्रा के साथ आरंभ हुआ, कलश यात्रा में शामिल कथा वाचक गोस्वामी ऊधो जी महाराज वृंदावन वाले का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
शुक्रवार को श्रीमद् भागवत कथा के आरंभ से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई।कथा वाचक गोस्वामी ऊधो जी महाराज वृंदावन वाले के सानिध्य में कलश यात्रा तहसील मार्ग, दिल्ली रोड, शिवपुरी आदि को होते हुए वापस कथा स्थल पर पहुंची, मुख्य यजमान गौरव मित्तल, प्रियांश रहे।कथा आरंभ में कथा वाचक गोस्वामी ऊधो जी महाराज ने भागवत के चार अक्षरों की व्याख्या के बारे में बताया कि भाव अर्थात प्रकाश यह कथा हृदय में आत्म प्रकाश करने वाली है इसी सत्य प्रकाश की खोज में यहां के लोग सदा लगे रहते हैं और इस देश का नाम भारत है। कथा वाचक ने भागवत के सार को श्रद्धालुओं को समझाते हुए कहा यह ग्रंथ भवसागर से पार जाने की नौका है। कथा का उद्घाटन चेयरपर्सन रेनू बालियान, कुलदीप बालियान ने, दीप प्रज्ज्वलित रविन्द्र चौधरी,कलश यात्रा का उद्घाटन संतोष शर्मा,अनुज शर्मा ने किया।कथा के आयोजन में श्री राम सेवा ट्रस्ट के संरक्षक रमेश पंवार घसौती,अध्यक्ष संदीप मित्तल, सुरेंद्र फौजी,अमरदीप पंवार, विजय शर्मा, पदम सिंह एडवोकेट,विजय आनंद, हरिओम शर्मा, नीरज शर्मा, श्यामलाल,सागर,आदि का सहयोग रहा।
0 टिप्पणियाँ