UPI पर MDR के विरोध मे सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल का प्रदर्शन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल द्वारा आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एव (पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी) की जयंती के अवसर पर गांधी पार्क मे UPI पर प्रस्तावित Merchant Discount Rate (MRD) के विरोध मे प्रदर्शन किया गया।व्यापार मण्डल के पदाधिकारियो ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर UPI पर MRD के विरोध मे अपना रोष दर्ज कराया तथा सरकार से इसे वापस लेने की मांग की। व्यापार मण्डल द्वारा 2 अक्टूबर को No UPI Day के रूप में मनाते हुये व्यापारियो से इस दिन UPI के माध्यम से लेन-देन न करने का आहवान किया गया। सरकार द्वारा घोषित व्यवस्था के अनुसार रु 2,000 से अधिक के निर्धारत P2M UPI लेन-देन पर 0.4% MRD लागू होगा जबकि 2000 के भुगतान और निर्धारण छोटे व्यापारियो के लेन-देन शून्य MRD के दायरे मे रहेगें। सरकार के अनुसार लगभग 96% P2M लेन-देन इससे प्रभावित नही होंगे।
महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा व वरिष्ठ महामंत्री स० सुरेन्द्र मोहन सिहं चावला ने कहा 'आज व्यापार का बडा हिस्सा डिजिटल गुगतान पर निर्भर है। UPI ने छोटे से लेकर बडे व्यापारियो तक सभी प्रकार की अतिरिक्त भुगतान लागत व्यापारियो के लिये चिंता का विषय है। पहले से ही बढ़ती व्यापरिक लागत और कम होते मार्जिन के बीच MRD व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव डाल सकता है। सरकार को व्यापारियो की इस चिंता पर गंभीरता से विचार करना चाहिये। व्यापारी UPI के माध्यम से ग्राहको को सुविधा देने के लिये लगातार डिजिटल भुगतान को बढावा देते रहे है। यदि 2000 से अधिक के लेन-देन पर MRD लगेगा तो बडी वाशि के भुगतान करने वाले व्यापारियो के लिये प्रत्येक लेन-देन पर अतिरिक्त लागत उत्पन्न होगी। इसका सीधा असर व्यापार के लाभांश पर पड़ेंगा और छोटे तथा माध्यम व्यापारियो की लागत बढ़ सकती है। हमारी मांग है कि व्यापारियो को इस अतिरिक्त बोझ से मुक्त रखा जाए।महानगर महांमत्री पुनीत चौहान व महानगर कोषाध्यक्ष सुधीर मिगलानी UPI आज रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है। व्यापारी ग्राहको को नकद के साथ-साथ डिजिटल भुगतान की सुविधा देते है। MDR की व्यवस्था से व्यापारियो के लिये डिजिटल भुगतान स्वीकार करने की लागत बढने की आशंका है। विशेषकर ऐसे कारोबार जहां लाभ का मार्जिन कम है, वहा छोटी-सी अतिरिक्त लागत भी महत्वपूर्ण हो सकती है। सरकार को व्यापारियो के हित मे MRD को वापस लेने अथवा ऐक्सी व्यवस्था करने पर विचार करना चाहिए UPI भुगतान व्यापारियो और ग्राहको की सुविधा के लिये है, इस पर अतिरिक्त शुल्क लगाकर व्यापारियो पर आर्थिक भार डालना उचित नहीं है। व्यापार मण्डल की मुख्य मांग UPI पर MRD शुल्क वापस लिया जाए और व्यापारियो पर डिजिटल भुगतान के अतिरिक्त आर्थिक बोझ न डाला जाए।प्रदर्शन में विवेक मनोचा (महानगर अध्यक्ष), सुरेंद्र मोहन सिहं चावला (महानगर वरिष्ठ महामंत्री), पुनीत चौहान (महानगर महामंत्री), सुधीर मिगलानी (महानगर कोषाध्यक्ष) मण्डल अध्यक्ष संजय मसीन, सयोजक राजकुमार विज, प्रदेश मंत्री महेश नारंग, आई टी प्रदेश अध्यक्ष राजीव मदान, प्रदेश संगठन मंत्री अशोक छाबडा, नीरज जैन, युवा चेयरमैन दीपक खेडा, युवा कोषाध्यक्ष विनित चौहान, पार्षद अनिल गुप्ता, मुकेश दत्ता. स० देवेन्द्र सिहं चड्डा, डा. राजेश नारंग, संजय अग्रवाल, कुणाल गुप्ता, रिषी कपूर, राजू खेडा, इकबाल सिंह चावला, डा. मुदित नांरंग, सुभाष चंद. सुरेन्द्र ठकराल, यशपाल छाबरा, आदिल शमशी. गगन गुलाटी, मुस्तजाब अली, अश्वनी कश्यप, पारस जैन, नीरज गुप्ता, अभय गौरव सिंघल, वैभव पूरी, शुभम गगनेजा, इकबाल हुसैन, मौ. अरशद, मौ. अनस, अजय कोहली सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे!
0 टिप्पणियाँ