Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और आजाद भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के अवसर पर कांग्रेसजनों किया याद

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और आजाद भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के अवसर पर कांग्रेसजनों किया याद

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर -गांधी-शास्त्री जयंती के अवसर पर महानगर कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने उपस्थित कांग्रेसजनों के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और आजाद भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने महात्मा गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन और आजादी के आंदोलन में उनके महान योगदान का जिक्र करते हुए उन्हें याद किया ।

संदीप राणा  ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन करते हुए उनके द्वारा चलाए गए विभिन्न आंदोलनों को आजादी के संग्राम की धूरी बताया । उन्होंने कहा कि 1915 में दक्षिण अफ्रीका से भारत आने पर महात्मा गांधी ने पूरे भारत की यात्रा कर देश को जाना, समझा और आजादी के आंदोलन को एक नई दिशा प्रदान की । महात्मा गांधी के विभिन्न आंदोलनों जैसे असहयोग आंदोलन, नमक सत्याग्रह, अंग्रेजों भारत छोड़ो आदि आंदोलन ने पूरे देश को एक सूत्र में पिरोकर आजादी के लिए संगठित किया और उसी का नतीजा था कि लोग धर्म और जाति से ऊपर उठकर एकजुट होकर देश की आजादी के लिए लड़े । मनीष त्यागी ने कहा कि आजादी के बाद जब नेहरू जी ने देश के विकास का खाका तैयार किया तो नेहरू जी की मृत्यु के पश्चात लाल बहादुर शास्त्री जी ने देश की बागडोर संभाली और अपने छोटे से कार्यकाल में उन्होंने "जय जवान - जय किसान" के नारे से देश के विकास और आत्मनिर्भरता का जो मूलमंत्र  दिया उसी पर चलकर हमारा देश सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बना । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और शास्त्री जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी, पूर्व प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष नितिन शर्मा, पीसीसी सदस्य धर्मवीर जैन, राज्य प्रवक्ता अमरदीप जैन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता काजी शौकत हुसैन, अक्षय चौधरी, सेवादल जिला अध्यक्ष इमरान कुरेशी, महानगर उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी हरिओम मिश्रा, मयंक शर्मा, नसीब खान, विपिन कांत शर्मा, अनिकेत कर्णवाल, सुनील राठौर, मनोज शर्मा, राकेश वर्मा, सोनू भारद्वाज, घनश्याम पंत, शाहबाज अली, विनोद कुमार, अजय कुमार गौतम, ओमपाल सिंह डांकोवली, आदित्य सिंह, शमीम, मोहम्मद युनुस अंसारी, मोहम्मद जमाल अहमद आदि मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 सरस्वती पब्लिक स्कूल, सौराना में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती