Ticker

6/recent/ticker-posts

शिक्षक-स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा महानगर की बैठक आयोजित

 शिक्षक-स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा महानगर की बैठक आयोजित

आईएमए भवन में चुनावी तैयारियों, मतदाता संपर्क और संगठनात्मक समन्वय पर हुई विस्तृत चर्चा की 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी महानगर सहारनपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक आईएमए भवन में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी श्री दिनेश गोयल जी सहित महानगर संगठन के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, पार्षदगण एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा ने मेरठ खंड स्नातक सीट से दिनेश गोयल को प्रत्याशी घोषित किया है। बैठक में महानगर प्रभारी श्री अजय शर्मा जी, महानगर अध्यक्ष श्री शीतल विश्नोई जी, क्षेत्रीय मंत्री श्री महेश बाली जी, नगर विधायक श्री राजीव गुंबर जी एवं महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह जी ने चुनाव से संबंधित संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान मतदाता संपर्क, क्षेत्रवार जिम्मेदारियों, मतदाता सूची के अनुसार संपर्क व्यवस्था तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि 05 अक्टूबर 2026 को मेरठ में श्री दिनेश गोयल जी के नामांकन कार्यक्रम के अवसर पर महानगर से पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी। इस संबंध में बैठक में आवश्यक समन्वय एवं व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। मेरठ शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामांकन प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू हुई है और नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर निर्धारित है। बैठक में चुनाव की तैयारियों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने, संबंधित मतदाता सूचियों के आधार पर क्षेत्रवार संपर्क व्यवस्था बनाने तथा संगठन के विभिन्न स्तरों के बीच समन्वय स्थापित करने पर चर्चा हुई। मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावलियां  के विषय पर भी चर्चा की बैठक में चुनाव महानगर संयोजक श्री मनोज ठाकुर जी, महामंत्री सरदार सुपनीत सिंह जी, श्री ललित कटारिया जी, श्री किशोर शर्मा जी, पूर्व महानगर अध्यक्ष श्री राजेश जैन जी, श्री अमित गगनेजा जी, श्री हेमंत अरोड़ा जी, पूर्व महापौर श्री संजीव वालिया जी, वरिष्ठ नेता श्री अमर गुप्ता जी, श्री गोकरण दत्त शर्मा जी, उपाध्यक्ष श्री अमित गर्ग जी, श्रीमती कंचन धवन जी, महानगर मंत्री श्रीमती आरती शर्मा जी, श्रीमती सोनम कश्यप जी, श्री नितिन परमार जी, श्री नीरज ठकराल जी, सोशल मीडिया प्रभारी श्री प्रदीप शर्मा जी, मीडिया प्रभारी श्री विजय गुप्ता जी, श्री योगेश कुमार जी एवं श्री अजब सिंह जी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।इसके अलावा मंडल अध्यक्ष श्री विजेंद्र धीमान जी, श्री अमित शर्मा जी, श्री स्वराज सैनी जी, श्री हन्नी वर्मा जी, श्री जोगेंद्र लाला जी, श्री अजय वशिष्ठ जी, श्री गोपाल मेंहदीरत्ता जी, श्री विजय चौहान जी, श्री राजकुमार कालरा जी, पार्षद दल नेता श्री राजेंद्र सिंह कोहली जी, उपसभापति श्री मयंक गर्ग जी, श्री मुकेश गंगखड़ जी, श्री सुनील पवार जी, श्री संजय सैनी जी, श्री संजय गर्ग जी, श्री वीरसेन सिद्धू जी, श्री मुरारी खेतवाल जी सहित महानगर के अन्य पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, सम्मानित पार्षदगण एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 सरस्वती पब्लिक स्कूल, सौराना में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती