Ticker

6/recent/ticker-posts

राधेश्याम यादव की घेराबंदी में फंसे सात शातिर चोर, भारी मात्रा में विद्युत उपकरण बरामद

 राधेश्याम यादव की घेराबंदी में फंसे सात शातिर चोर, भारी मात्रा में विद्युत उपकरण बरामद

रिपोर्ट एसडी गौतम

नागल-थाना नांगल पुलिस ने अनेको नलकूप उपकरण चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने सात शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। जिनके कब्जे से भारी मात्रा में चोरी के विद्युत उपकरण सहित चोरी करने के औजार एवं ई-रिक्शा तथा मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम यादव ने बताया कि पिछले महीने क्षेत्र के बोहडूपुर, भाटखेड़ी तथा खजूरवाला आदि गांव में अज्ञात चोरों के द्वारा किसानों के नलकूपों से विद्युत उपकरण चोरी करने की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी गई थी कि बृहस्पतिवार रात मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध युवक गांव मडकी से नंदनपुर जाने वाले रस्ते पर किसी घटना को अंजाम देने के लिए खड़े हैं सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस ने सख्त घेराबंदी करते हुए सात संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पूछताछ में आबिद निवासी मक्काबांस, समसुद्दीन व शहंशाह निवासी कस्बा गागलहेड़ी, राशिद निवासी हरोड़ा, अहमद निवासी कैलाशपुर, अजीम व शेरखान निवासी नन्हेड़ा गाजी सभी अभियुक्त थाना गागलहेड़ी जिला सहारनपुर बताया। पुलिस ने उनके कब्जे से नलकूपों पर की गई चोरी के उपकरणों सहित 3 किलो तांबा, 50 किलो विद्युत तार, चार रस्सी, पांच कट आउट,1 प्लास, 14 छोटी बड़ी चाबियां, एक ई रिक्शा व एक मोटरसाइकिल स्पलेंडर संख्या UP11/AC/5212 बरामद की है। उपरोक्त सभी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया गया है। पुलिस द्वारा की गई इस कार्यवाही से किसानों ने पुलिस की प्रशंसा की है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना निरीक्षक राधेश्याम यादव के अलावा, उपनिरीक्षक संजय कुमार, उपनिरीक्षक नवीन जयंत, उपनिरीक्षक शिवकार, मशकूर, रणजीत सिंह, दीपक कुमार, अमित कुमार, गुलशन कुमार, रिंकू कुमार व विशेष कुमार समेत आदि साथ रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

गुर्जर स्वाभिमान रैली को लेकर बागपत में हुआ मंथन, 40 बसों से दिल्ली पहुंचने का लक्ष्य