Ticker

6/recent/ticker-posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांगजनो को वितरित किए गए कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण

 सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांगजनो को वितरित किए गए कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण

महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर किया माल्यार्पण

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-राज्य मंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास श्री जसवंत सैनी की अध्यक्षता तथा विधायक नगर श्री राजीव गुंबर एवं जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान की उपस्थिति में राजकीय आई०टी०आई० परिसर में सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजनान्तर्गत विभिन्न कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। 
इसी के साथ पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित पुत्रियों को शादी योजनान्तर्गत स्वीकृति प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया। उपस्थित अतिथियों द्वारा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जंयती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा दिव्यांगजनों को 15 मोट्रराईज्ड ट्राईसाइकल, 135 ट्राईसाइकिल, 70 व्हीलचेयर, बैसाखी 100 जोड़ी, 76 कान की मशीन, 27 स्मार्ट कैन, 50 शादी अनुदान के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र आदि का वितरण किया गया।
 इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में मौके पर दिव्यांगजनों के हितार्थ चिकित्सा शिविर, सोशल सेक्टर की समस्त योजनाओं का स्टॉल एवं कृत्रिम अंग हेतु चिन्हित फर्म द्वारा आये हुए दिव्यांगजनों को लाभान्वित किया गया।
राजकीय दृष्टिबाधित बलिका विद्यालय, रामपुर मनिहारन की छात्राओं द्वारा विभिन्न संस्कृतिक कार्यक्रमों से अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान प्रकट करते हुए कार्यक्रम की शोभा बढाई गयी।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा श्री अजीत राणा, महानगर  प्राभारी डॉ० अजय शर्मा, महानगर अध्यक्ष भाजपा श्री शीतल बिशनोई, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्री अजय कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कु० साक्षी गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित अधिकारी, कर्मचारी और लाभार्थिगण उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया आराधना मिश्रा को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जाने का स्वागत