चयन ट्रायल में सहारनपुर मण्डल की एथलेटिक्स टीम का हुआ चयन
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार प्रदेशीय सीनियर पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए मंडलीय चयन ट्रायल का आयोजन पुलिस लाइन, सहारनपुर में किया गया। प्रदेशीय सीनियर पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 7 से 8 अक्टूबर तक इटावा में किया जाएगा।
क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडलीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। चयन ट्रायल लाल धर्मेंद्र प्रताप (एथलेटिक्स प्रशिक्षक) के निर्देशन में संपन्न हुए। चयन ट्रायल में विभिन्न स्पर्धाओं के लिए कुल 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया, जबकि तीन खिलाड़ियों को आरक्षित रखा गया है। चयनित खिलाड़ियों में 100 व 200 मीटर के लिए शामली के मोनू, 100 मीटर में सहारनपुर के रोहित, 200 व 800 मीटर में शामली के विकास राणा, 400 मीटर में शामली के मनोज कुमा, 400 मीटर में सहारनपुर के टिशू, 800 मीटर में शामली के आदित्य तथा 1500 मीटर में शामली के मनोज व शामली के सन्नी, 3000 मीटर में सहारनपुर के आर्यन और शामली के गौरव का चयन हुआ है।शॉटपुट/डिस्कस थ्रो के लिए सहारनपुर के सौम्य प्रताप अर्जुन, लॉन्ग जंप में सहारनपुर के आकाश व आदित्य कुमार, शॉटपुट में सहारनपुर के आवेश, डिस्कस थ्रो में सहारनपुर के विशेष तथा जैवलिन थ्रो में सहारनपुर के हिमांशु का चयन किया गया। आरक्षित खिलाड़ियों में शामली के गौरव व अंकुर तथा सहारनपुर के हिमांशु शामिल हैं।इस अवसर पर क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा, भूपेंद्र सिंह, एथलेटिक्स प्रशिक्षक लाल धर्मेंद्र प्रताप भूपेंद्र सिंह सहित खेल प्रेमी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ