Ticker

6/recent/ticker-posts

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज देवला, सहारनपुर में मंडल स्तरीय कला उत्सव का आयोजन

 राजकीय कन्या इंटर कॉलेज देवला, सहारनपुर में मंडल स्तरीय कला उत्सव  का आयोजन 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-राजकीय कन्या इंटर कॉलेज देवला ,सहारनपुर में आज मंडल स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में विभिन्न कला  विधाओं के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया । प्रतियोगिता में पारंपरिक कहानी  वाचन ,नृत्य, दृश्य कला, संगीत गायन एवं वादन जैसी विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । प्रतियोगिता को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न विधाओं हेतु निर्णायक मंडल का गठन किया गया  । 

पारंपरिक कहानी  वाचन के निर्णायक के रूप में श्री के .के . गर्ग ( अध्यक्ष ,मानसी अभिनय गुरुकुल )तथा श्री योगेश कुमार ,मानसी अभिनय गुरुकुल से उपस्थित रहे । नृत्य प्रतियोगिता के निर्णायक श्री पंकज यादव  (ज्ञान कलश इंटरनेशनल स्कूल )एवं श्रीमती स्वाति सैनी (के .एल.जी .पब्लिक स्कूल, सहारनपुर )रहे । दृश्य कला  की निर्णायक  श्रीमती संतोष (प्रधानाचार्या आर्य कन्या इंटर कॉलेज, सहारनपुर ) तथा श्रीमती नीलम रानी (राजकीय कन्या इंटर कॉलेज देवला, सहारनपुर ) रहीं । वहीं संगीत गायन एवं वादन के निर्णायक श्री बालकृष्ण दीक्षित (ज्ञान कलश इंटरनेशनल स्कूल सहारनपुर )तथा तुषार छेत्री (पाइन वुड स्कूल, सहारनपुर ) रहे ।प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा भारतीय कला एवं सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति उनमें रुचि एवं जागरूकता विकसित करना रहा ।कार्यक्रम की नोडल अधिकारी एवं राजकीय कन्या इंटर कॉलेज देवला की प्रधानाचार्या श्रीमती गरिमा रानी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 चयन ट्रायल में सहारनपुर मण्डल की एथलेटिक्स टीम का हुआ चयन