‘गुघाल नाइट’ में कलाकारों ने देर रात तक बांधे रखा समां
मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में ‘गुघाल नाइट’ का आयोजन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नगर निगम द्वारा जीआईसी सभागार में ‘गुघाल नाइट’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं एससीएसटी आयोग के सदस्य महीपाल वाल्मीकि,उपसभापति मयंक गर्ग, मेला संयोजक पार्षद संजय सैनी, सह संयोजक व पार्षद ज्योति अग्रवाल मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष पार्षद दिग्विजय चौहान, भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री नूतन शर्मा,कार्यक्रम संयोजक बरखा कल्याण, पार्षद चौ.वीरसेन सिद्धू, भाजपा नेत्री सरोज शर्मा, किरण चौपड़ा एडवोकेट व वीना बजाज आदि ने दीप प्रज्वलन तथा रिबन काटकर किया। गुघाल नाईट में दिल्ली से आये कलाकारों ने अपने नृत्यों एवं गीतों से देर रात तक समां बांधे रखा। ग्रुप संचालक धुरेंद्रदेव शर्मा द्वारा एक चौराहे पर थर्ड जेंडर पुलिसकर्मी द्वारा टैªफिक संचालन की प्रस्तुति ने श्रोताओं को हंसा-हंसाकर लोट-पोट कर दिया। प्रख्यात गायक संजीव पाराशर व राजा के सैक्सोफोन और रवि के शानदार गीतों ने श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। दिल्ली से आये कलाकारों ने जब-‘‘राणा जी माफ करना......’’ की प्रस्तुति दी तो पूरा सभागार तालियों से गंूज उठा। महापौर डॉ. अजय कुमार ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेला गुघाल के मंच पर पर्वतीय संस्कृति, पूर्वांचल संस्कृति, स्पिक मैके के माध्यम से प्राचीन वाद्य यंत्रों पर बच्चों की प्रस्तुति ये विभिन्न संस्कृतियां हमारी संस्कृति और विरासत को आगे बढ़ा रही हैं। आज सनातन का विश्वास, सनातन की भावना और सनातन की यात्रा विश्व भर में पहुंच रही है। नगर विधायक राजीव गंुबर एवं मेला संयोजक संजय सैनी ने भी कार्यक्रमों की सराहना की। इससे पूर्व कार्यक्रम संयोजक पार्षद बरखा कल्याण, सह संयोजक राकेश कल्याण, मीनू यादव, विकास त्यागी आदि ने मुख्य अतिथि व एससीएसटी आयोग के सदस्य महीपाल वाल्मीकि, महापौर डॉ. अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, मेला संयोजक संजय सैनी, सहसंयोजक ज्योति अग्रवाल, उपसभापति मयंक गर्ग, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, दल नेता राजेंद्र कोहली, पूर्व उपसभापति मुकेश गक्खड़, पार्षद चौ. वीरसेन सिद्धू, पार्षद प्रतिनिधि नीरज दिवाकर व नितिन जाटव, व्यापारी नेता शीतल टण्डन, उद्यमी रविंद्र मिगलानी, भाजपा नेता अनेश शर्मा, ललित कटारिया, प्रधान स.दर्शन सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री नूतन शर्मा, एमपी सिंह चावला, अविनाश बिरला, संजय ढिलोड, सुंदर ढिलोड, अमित बहोत, राजेष पंडित, मनीष गुप्ता, ललित उपाध्याय, व वीरेंद्र कोहली सहित सभी पार्षदों और पार्षद प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.वीरेन्द्र आज़म व ज्योति अग्रवाल ने किया।


0 टिप्पणियाँ