Ticker

6/recent/ticker-posts

सतगुरु रविदास आश्रम कोटा में धूमधाम से सम्पन्न हुआ वार्षिक संत समागम

 सतगुरु रविदास आश्रम कोटा में धूमधाम से सम्पन्न हुआ वार्षिक संत समागम

शिक्षा भरपूर नशाखोरी से दूर और सामाजिक संस्कृति पर दिया गया जोर

रिपोर्ट एसडी गौतम

नागल-अखिल भारतीय संत शिरोमणि सतगुरु रविदास मिशन रजि. गुरु गद्दी उन शुक्रताल के तत्वाधान में सतगुरु रविदास आश्रम कोटा में 31वां वार्षिक संत समागम धूमधाम से आयोजित किया गया। संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी महाराज स्वामी ज्ञान भिक्षुकदास जी महाराज व सतगुरु स्वामी समनदास जी महाराज की प्रतिमा के समक्ष गुरुपूजा अर्पितकर गुरु वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

आश्रम प्रांगण में भारी संख्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए महात्मा किशन दास ने सभी से जातिगत द्वेष से दूर होकर आपसी प्रेम सद्भाव व गुरुजी के बताए रास्ते का अनुसरण करने की बात कही। उन्होंने सभी से नशाखोरी से दूर रहने और सामाजिक संस्कृति को बढ़ावा देने की बात कही। राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल चमार साहब ने सभी से अपनी कॉम के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। 
महात्मा राजकुमार दास ब्रह्मचारी, महात्मा गुरुमुख दास ब्रह्मचारी, सतीश दास, सुषमा दासी आदि संतो ने संगत को निहाल किया। कार्यक्रम में लोकजनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राघवदास अग्रवाल, पूर्व विधायक जगपाल सिंह, भाजपा नेता अजब सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी जयराम गौतम, भीम आर्मी पूर्व जिला प्रभारी सन्नी गौतम, बहुजन विचारक बुल्ला शाह व अजीत दिनकर ने भी संतो महापुरुषों के समाजोत्थान पर चर्चा करते हुए बाबासाहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के लिखित संविधान से अधिकारों पर अमल करने की बात कही।  संचालन ओमप्रकाश कटारिया व एसडी गौतम पत्रकार ने संयुक्त रूप से किया। सुरक्षा की दृष्टि से थाना निरीक्षक राधेश्याम यादव मयटीम व पीएसी बटालियन के साथ मुस्तैद के साथ तैनात रहे। इस दौरान शिवकुमार खुर्चा, मेहर सिंह, रामस्वरूप, गुरमेल दास, रामपाल सिंह गौतम, मानसिंह, राजेश दास, तुरमपाल, विजयपाल, इसमदास, मुनेश प्रधान, गिरधारी लाल, डॉ. महेन्द्र व संदीप प्रधान समेत हजारों अनुयायी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एडीजी ने मां शाकंभरी देवी मेला की व्यवस्थाओं का लिया जाएजा