Ticker

6/recent/ticker-posts

बाबू मुल्कीराज राजनीति में शुचिता व ईमानदारी के पर्याय

 बाबू मुल्कीराज राजनीति में शुचिता व ईमानदारी के पर्याय 

सैनी समाज की पांच राष्ट्रीय प्रतिभाओं को ‘बाबू मुल्कीराज सैनी एवार्ड’ 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-प्रदेश के संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा है कि बाबूजी राजनीति में शुचिता, साधनों की पवित्रता और ईमानदारी के पर्याय थे। राजनीति उनके लिए सेवा, सदाचार और सामाजिक समरसता का माध्यम रही। वह यहां गंगोह रोड स्थित एमआरएस पब्लिक स्कूल में पूर्व सांसद, ताम्रपत्र प्राप्त स्वतंत्रता सेनानी बाबू मुल्कीराज सैनी की जयंती को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बाबूजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के राजनेताओं को बाबूजी से प्रेरणा लेनी चाहिए और अहंकार छोड़कर समाज के उत्थान के लिए काम करना चाहिए। जसवंत सैनी ने बताया कि जिले के युवा यहीं शिक्षा लंे और यहीं उन्हें रोजगार मिले, इसके लिए उन्होंने रामपुर विधानसभा क्षेत्र में एक नहीं तीन-तीन औद्योगिक काॅरीडोर बनवाने की स्वीकृति प्रदेश सरकार से करायी है। 

सैनी वैल्फेयर फोरम, प्रगतिशील सैनी सभा व एमआरएस स्कल द्वारा आयोजित समारोह में निर्भया रेप/मर्डर, श्रद्धया मर्डर आदि मामलों तथा आर्थिक रुप से कमजोर व असहाय महिलाओं की सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करने वाली अनेक अंतराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त सीमा समृद्धि कुशवाह, जेएनयू में रुसी भाषा के विशेषज्ञ व अनेक अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित सोनू सैनी, वर्ष 2025 में आईएएस में चयनित विवेक सैनी तथा आॅल इण्डिया सैनी सेवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रमुख उद्यमी दिलबाग सिंह, पानीपत की महापौर कोमल सैनी को ‘‘बाबू मुल्कीराज सैनी एवार्ड-2026’’ देकर सम्मानित किया गया। एवार्ड मुख्य अतिथि जसवंत सैनी व पूर्व मंत्री डाॅ. धर्मसिंह सैनी सहित अन्य अतिथियों तथा एमआरएस पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक व बाबूजी के सुपुत्र विनीत सैनी, निदेशक सुनीता सैनी, पौत्र श्वेतांक सैनी व सैनी सभा अध्यक्ष अभय सैनी, पार्षद संजय सैनी आदि ने प्रदान किए। रेखा सैनी, माया सैनी, रफलसिंह सैनी, खेमचंद सैनी व यशपाल सैनी ने सम्मानित प्रतिभाओं का परिचय प्रस्तुत किया।इसके अतिरिक्त मुख्य अतिथि जसंवत सैनी, पूर्व मंत्री डाॅ.धर्मसिंह सैनी, पूर्व विधायक नरेश सैनी, उत्तराखण्ड के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्यामबीर सैनी व वीरेन्द्र सैनी, राज्यसभा सदस्य कल्पना सैनी के प्रतिनिधि डाॅ.नाथीराम सैनी, सैनी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश कुमार सैनी, आल इण्डिया सैनी सेवा समाज के राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार सैनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुरनाम सिंह गजनाला, प्रदेश अध्यक्ष ओमपाल सैनी, डाॅ.राजेश सैनी भगवानपुर, राजकुमार सैनी रुड़की, वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रम सैनी तथा समारोह की अध्यक्षता कर रहे भूमि सुधार एवं विकास निगम हरियाणा के चेयरमैन गुरुनाम सिंह को सत्य संयम सैनी भुर्यान, संजय सैनी, धर्मपाल सैनी एडवोकेट, देवेंद्र सैनी, लालसिंह सैनी, रवींद्र सैनी, यशपाल सैनी, पवन सैनी, मोहन सैनी, अशोक सैनी आदि ने अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह को संबोधित करते हुए सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा समृद्धि ने कहा कि सांसद-विधायक बनने से समाज सशक्त नहीं होता, समाज के आखरी पायदान पर खडे़ असहाय व आर्थिक रुप से कमजोर लोगों की मदद करने से समाज सशक्त होता है। उन्होंने बेटियों से शिक्षित होने तथा अपने अधिकारों के लिए लड़ने का आह्वान किया। सीमा ने कहा कि वह अपने महापुरुषों की प्रेरणा लेकर ही बेटियों के लिए संघर्ष कर रही हैं।पूर्व मंत्री डाॅ.धर्मसिंह सैनी ने बाबू मुल्कीराज के साथ ही पूर्व एमएलसी तेलूराम सैनी के नाम का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारा समाज सेवा और न्याय के लिए ही पैदा हुआ है। उन्होंने समाज के लोगों से राजनीति में आगे बढ़ने और राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत बनाने का आह्वान किया। पूर्व विधायक नरेश सैनी, राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी व अध्यक्षता कर रहे गुरनाम सिंह सैनी ने कहा कि बाबूजी की जयंती केवल एक महापुरुष को याद करने का अवसर नहीं बल्कि उनके आदर्शो, सिद्धांतों और मूल्यों को अपने जीवन में उतारने व संकल्प लेने का दिन है। समारोह में संदीप सैनी, डाॅ.चंद्रपाल सैनी, हुकमसिंह, सहीराम सैनी, डाॅ.राधेश्याम सैनी, डाॅ. बलबीरसिंह सैनी, विक्रमसैनी एडवोकेट सहित जिले के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन नरेश सैनी व डाॅ.वीरेन्द्र आज़म ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

ताड़का के किरदार में तरुण प्रकाश भोला का रौद्र रूप, दिन में नौकरी और रात में रामलीला के मंच पर बिखेरते हैं अभिनय का जलवा!