किसानों की उपजाऊ भूमि का अधिग्रहण नहीं होने दिया जाएगा।किसान किसी भी संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे-सालिम चौधरी
रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-सालिम चौधरी ने कहा कि किसानों की उपजाऊ भूमि का अधिग्रहण नहीं होने दिया जाएगा।किसान किसी भी संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे।
क्षेत्र के ग्राम सिरसली कलां में रविवार को भूमि अधिग्रहण किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसानों की महापंचायत आयोजित की गई। अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष हुसैन अहमद व उपाध्यक्ष विनोद कुमार राणा ने की। महापंचायत में सिरसली कलां, सिरसली खुर्द, चकवाली, शिवदासपुर, मोहम्मदपुर गाड़ा और नैनपुर नगला समेत आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।महापंचायत को संबोधित करते हुए चौधरी सालिम प्रधान ने कहा कि किसान किसी भी कीमत पर अपनी उपजाऊ जमीन नहीं देंगे।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 70 प्रतिशत किसानों की सहमति के बिना भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि अधिकारी या कोई प्रतिनिधि अकेले में आकर किसी कागज पर हस्ताक्षर कराने का प्रयास करे तो दबाव में आकर हस्ताक्षर न करें। प्रशासन को अगर किसानों से बात करनी है तो खुली बैठक में आकर वार्ता करे।ग़ालिब प्रधान ने कहा कि औद्योगिक गलियारे के लिए भूमि अधिग्रहण के फैसले का वे पहले भी जिलाधिकारी, मंडलायुक्त और एसडीएम के समक्ष विरोध दर्ज करा चुके हैं। महापंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों का संघर्ष जारी रहेगा।इस अवसर पर फरमान चौधरी,अनवर प्रधान,शाहनज़र प्रधान, जहाँगीर चौधरी, हसीन, राजा, नौशाद, जावेद, सुफियान चकवाली, चौधरी गालिब प्रधान,सुखबीर राणा,उदयवीर राणा,अरशद पुंडीर, मुन्तज़िर, सत्तार,शिवकुमार राणा,सिकन्दर हयात,जाबिर मुखिया, रियासत सहित बड़ी संख्या में प्रभावित किसान मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ