रोटरी क्लब सहारनपुर ग्रेटर ने शुरू की वातानुकूलित एम्बुलेंस सेवा
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-जनहित मे समय समय पर कार्य करने वाली प्रसिद्ध संस्था रोटरी क्लब सहारनपुर ग्रेटर ने आज अपना मेगा प्रोजेक्ट एम्बुलेंस सेवा का शुभारम्भ किया एवं वृक्षरोपण किया एम्बुलेंस का शुभारम्भ रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 के जोन 22 के असिस्टेंट गर्वर्नर रोटेरियन प्रदीप लूथरा और जोन 22 की फर्स्ट लेडी श्रीमति रीता लूथरा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर किया
क्लब प्रेजिडेंट रोटेरियन मोहम्मद आलम और सचिव रोटेरियन एम पी सिंह चावला ने बताया कि क्लब द्वारा यह वातानाकूलित एम्बुलेंस जनहित मे शुरू कि गयी है जो क्लब अनुमोदन पर दिल्ली, देहरादून, चंडीगढ़,मुलाना, लुधियाना तक लगभग नो प्रोफिट नो लोस्स पर चलाई जायेगी जिससे सहारनपुर वासियो को लाभ मिल सके इससे पूर्व राज विहार कलोनी मे क्लब द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया जिसकी देख रेख कि पूर्ण जिम्मेदारी राज विहार कलोनी निवासी और क्लब के पास्ट प्रेजिडेंट और ट्री प्लांटेशन प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन गिरीश तलवार किया करेंगेइस मौके पर रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 के जोन 22 के असिस्टेंट गर्वर्नर रोटेरियन प्रदीप लूथरा और जोन 22 की फर्स्ट लेडी श्रीमति रीता लूथरा,रोटरी क्लब सहारनपुर ग्रेटर के प्रेजिडेंट रोटेरियन मोहम्मद आलम और सचिव रोटेरियन एम पी सिंह चावला, गिरीश तलवार, नीरज रहेजा, राजीव फूटेला, अरुण अरोड़ा, सतीश कुक्कड़, राजकुमार चुग एवं एडवोकेट नियम तलवार उपस्थित रहे

0 टिप्पणियाँ