Ticker

6/recent/ticker-posts

अखिलेश यादव की ओर से पीड़ित परिवार को विधायक आशु मलिक ने सौंपा एक लाख की आर्थिक सहायता का चेक

अखिलेश यादव की ओर से पीड़ित परिवार को विधायक आशु मलिक ने सौंपा एक लाख की आर्थिक सहायता का चेक

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- ग्राम दतौली मुगल में मरहूम राव अखलाक पुत्र लतीफ के निधन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से विधायक आशु मलिकपीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा गया।

सपा विधायक आशु मलिक ने कहा कि अखिलेश यादव हमेशा गरीब, मजलूम और जरूरतमंद परिवारों के सुख-दुःख में उनके साथ खड़े रहे हैं। पीड़ित परिवार के प्रति उनकी संवेदना और सहयोग उनके मानवीय सरोकारों को दर्शाता है। उन्होंने अखिलेश यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति के सुख-दुःख में साथ खड़ा रहना उनका संकल्प है। पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि वे अकेले नहीं हैं और हर कदम पर उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने मरहूम की मगफिरत और परिवार को सब्र-ए-जमील अता करने की दुआ की। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद, महानगर अध्यक्ष नवाब अंसारी, रामपुर विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार, रजत राणा, ग्राम प्रधान कॉलकी चौधरी रणधोल सिंह, जिंदा हसन, हैदर मुखिया, विधायक प्रतिनिधि राशिद अली, ग्राम प्रधान राव राशिद, भाई मंसूर सहित ग्राम प्रधान एवं गांव के अन्य जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

अंतर महाविद्यालय कराटे प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल सम्मानित