Ticker

6/recent/ticker-posts

डीएम एवं एसएसपी ने शाकंभरी देवी शारदीय नवरात्रि मेला की तैयारियों के संबंध में की बैठक

 डीएम एवं एसएसपी ने  शाकंभरी देवी शारदीय नवरात्रि मेला की तैयारियों के संबंध में की बैठक

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिनन्दन की उपस्थिति में 11-26 अक्टूबर तक लगने वाले आगामी मां शाकंभरी देवी शारदीय नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं सुरक्षा के दृष्टिगत व्यवस्थाओं तथा तैयारियों के संबंध में बैठक की गई। इसके उपरांत सभी अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी विभाग बेहतर आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सौंपी गई जिम्मेदारियों का भली प्रकार से निर्वहन करें। कोई भी बात हो, कहीं पर कोई कमी दिखे तो तुरंत अवगत कराएं। श्रद्धालुओं को बिना किसी असुविधा के मां के दर्शन कराना अपना सौभाग्य समझें। यह ड्यूटी नहीं सेवा है। श्रद्धालुओं के साथ सद्भाव से वार्ता करें। 

जिलाधिकारी ने बताया कि गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, चलने में अक्षम श्रद्धालुओं के लिए खोल में  10 ई रिक्शा लगेंगी, जो भूरा देव मंदिर से मां शाकंभरी देवी मंदिर तक चलेंगी। सभी विभागों के नोडल ऑफिसर वॉकी टॉकी से संपर्क में रहेंगे।बड़े एवं छोटे वाहनों के लिए 07 पार्किंग स्थल बनाए गए है जिनमें रेट लिस्ट के साथ ही साइन बोर्ड की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि पार्किंग का रेट प्रति चक्कर के हिसाब से हो न कि घंटे के हिसाब से। यातायात किसी भी प्रकार से बाधित न हो।दुकानों को सड़क पर न लगने दें। उन्होंने निर्देश दिए कि बेरिकेटिंग फिक्स एवं व्यवस्थित हो। साफ-सफाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि शौचालय पर 24 घण्टे कार्मिकों की तैनाती हो तथा शौचालय साफ-सुथरे रहे। विद्युत, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा में कोई ढिलाई न बरती जाए। आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए टीमें तैनात की जाएं।  लेटकर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। मेला क्षेत्र की व्यवस्थाएं इस प्रकार स्थापित की जाएं आने वाले समस्त श्रद्धालुओं के बीच उनके अनुभवों को लेकर अच्छा संदेश जाए।   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिनन्दन ने कहा कि मेले में पिछली बार की गई व्यवस्थाओं से अबकी बार बेहतर कार्य हो। जहां पर टर्निंग पॉइंट हो वहां पर बैरियर लगा हो। प्रकाश व्यवस्था बेहतर हो। ड्यूटी में लगे कार्मिक रेडियम कोडेड जैकेट पहने जिससे दृश्यता ठीक हो। बेहतर अनाउंसमेंट सिस्टम हो। शारीरिक और मानसिक रूप से अलर्ट रहें। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर स्थानीय स्तर से लेकर जिला स्तर तक के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी टीम भावना से काम करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन लवी त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री सलिल कुमार पटेल, एसपी ग्रामीण श्री मयंक पाठक, एस पी यातायात श्री शैलेन्द्र कुमार, उप जिलाधिकारी बेहट श्री सुबोध कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।   

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

ताड़का के किरदार में तरुण प्रकाश भोला का रौद्र रूप, दिन में नौकरी और रात में रामलीला के मंच पर बिखेरते हैं अभिनय का जलवा!