आशाओं ने मानदेय समेत विभिन्न मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर धरना जारी
30 हजार निर्धारित मानदेय, राज्य कर्मचारी का दर्जा देने और शोषण रोकने की मांग
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- निर्धारित मानदेय समेत विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकत्रियों ने गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर आज तीसरे दिन भी धरना। आशा कार्यकत्रियों ने अपनी मांगों के समर्थन में कार्रवाई न होने के विरोध में सोमवार से अनिश्चित कालीन धरना देने की चेतावनी दी है।
आशा कार्यकत्री संगठन के संयोजक संजय वालिया के नेतृत्व में आयोजित धरने में बड़ी संख्या में आशा कार्यकत्रियां शामिल हुईं। इस दौरान संजय वालिया ने कहा कि आशा कार्यकत्रियां स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वे अपने परिवार की चिंता छोड़कर गर्भवती महिलाओं की देखभाल से लेकर अन्य स्वास्थ्य सेवाओं में जिम्मेदारी निभाती हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें उनके काम के अनुपात में उचित मानदेय नहीं मिल रहा है।उन्होंने सरकार से आशा कार्यकत्रियों को 30 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित मानदेय देने, राज्य कर्मचारी का दर्जा प्रदान करने, प्रत्येक सीएचसी पर तैनात चिकित्सा अधिकारियों के स्थानांतरण तथा जिला स्तर पर आशा कार्यकत्रियों के कथित शोषण पर रोक लगाने की मांग की।जिला अध्यक्ष कमलेश सैनी ने कहा कि आशाओं के हितों के लिए वे हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर आशा कार्यकत्रियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होने चेतावनी देते हुए कहा कि सोमवार से आंदोलन को गति प्रदान की जायेगी और मांगें पूरी न होने पर अनिश्चित कालीन धरना दिया जायेगा।धरने में लता, लालतेश,मिथिलेश, नेहा, भावना, पूनम देवपुरा, सुदेश संगाथेड़ा, ममता भनैडा, पिंकी मोहरा, सुनीता, बोबी, प्रवीन, रविता, कविता, सीमा, ओमलता, मोनिका, मिथलेश फूलर, राजकी देवी, प्रीति शर्मा, रीना, काजल, मौसम देवी, पूनम, हमरेश, उर्मिला, लता, गीता, रचना धारहेड़ा, मीनाक्षी महेश्वरी, दीपमाला, सुषमा, बबली, सोनिया, बेबी, बबीता, पुनीता, बलवंती, शारदा, सरिता, माला, सताक्षी, रेखा, उषा, पिंकी देवी, सविता, सुलेखा, संगीता, सुमन, प्रेमा, राधा, विमला, रीता, नीलम, अर्चना, निशा, कौशल, पवन, नीलू, ललिता, आलिया, रुकसाना, मौसूम, बालेश, राजवती, मीरा, माया, सुरेश, काफिल, राखी, कमलेश, अमरेश, करमलेश, एकलेश, पल्लू, पूजा, प्रवेश, शीतल, दीपा और सुरजला समेत बड़ी संख्या में आशा कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।
0 टिप्पणियाँ