अवैध मादक पदार्थ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल-पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर द्वारा परिक्षेत्र सहारनपुर में मादक पदाथों /नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओंकी तस्करी, कबक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं सख्त कार्यवाही हेतु परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में“ऑपरेशन सवेरा” “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर" चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी देवबन्द के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम यादव के कुशल नेतृत्व में थाना पुलिस नन्हेड़ा बुड्ढाखेड़ा मार्ग चेकिंग के दौरान दो नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से लाखों रुपये की 52.37 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।
आरोपियों की पहचान मोनिश व शोएब निवासी बेल्डा जुनारदार थाना नागल जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। जिनको एनडीपीएस धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में निरुद्ध कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना निरीक्षक के राधेश्याम यादव के अलावा उपनिरीक्षक नितिन कुमार, रणजीत सिंह, अमित कुमार व जयसिंह समेत आदि साथ रहे।
0 टिप्पणियाँ