भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उषा उपाध्याय ने की राज्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट।राज्यमंत्री ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रसार प्रचार करने कीं अपील
रिपोर्ट डॉ. ताहिर मलिक/अमन मलिक.
रामपुर मनिहारान-भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ऊषा उपाध्याय के मनोनयन पर उत्तर प्रदेश सरकार में संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस प्रतिनिधिमंडल में महिला मोर्चा की , पूर्व जिला उपाध्यक्ष बबली देवी तथा वर्तमान जिला मंत्री तथापूर्व जिला उपाध्यक्ष गीता राणा पूर्व जिलाध्यक्ष रक्षा नामदेव वर्तमान भाजपा कार्यकरणी में में जिला उपाध्यक्ष मुख्य रूप से शामिल रहीं।मुलाकात के दौरान पदाधिकारियों ने राज्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर संगठन के विस्तार और महिला सशक्तिकरण को लेकर चर्चा की। नेताओं ने कहा कि ऊषा उपाध्याय के नेतृत्व में जिले में महिला मोर्चा और अधिक सशक्त होगा तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में नारी शक्ति अग्रणी भूमिका निभाएगी। राज्यमंत्री ने भी सभी पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया और नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई दी। इस अवसर पर संगठन से जुड़ी अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहीं। इस दौरान दिलशेर, साहब सिंह, सुफियान, मनोज उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ