Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रदेशीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन

 प्रदेशीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन

प्रतियोगिता मे विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित 

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रदेशीय सब जूनियर बालक-बालिका टेबल टेनिस प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के नौ मंडलों और दो छात्रावासों की कुल 11 टीमों के 98 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में एशियन गेम्स-2026 की स्वर्ण पदक विजेता एथलीट प्राची चौधरी ने पदक खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राची चौधरी का क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा ने बुके भेंट कर स्वागत किया, जबकि सहायक प्रशिक्षक प्रवीण कुमार ने बैज लगाकर उनका अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि प्राची चौधरी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए अनुशासन, निरंतर अभ्यास और मेहनत बेहद जरूरी है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और अपने राज्य व देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता मे पदक विजेता खिलाड़ियों को पदक व पुरस्कार प्रदान किए गए। क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा ने बताया की प्रतियोगिता के बालक एकल वर्ग में मुरादाबाद के कविश ने स्वर्ण, अक्षत ने रजत पदक जीता। सहारनपुर के वंश और मुरादाबाद के पर्व जैन ने कांस्य पदक हासिल किया। बालक युगल वर्ग में मुरादाबाद के अक्षत और पर्व जैन की जोड़ी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि सहारनपुर के सोहम ग्रोवर और वंश ने रजत पदक जीता। सहारनपुर के दक्ष आनंद और ईवान ने कांस्य पदक हासिल किया। मुरादाबाद के कविश और विराट की जोड़ी को भी कांस्य पदक मिला।
बालक टीम चैंपियनशिप में मुरादाबाद की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। टीम में विराट गुप्ता, कविश गोयल, अर्जुन शर्मा, अक्षत सिंह, पर्व जैन और वंश जिंदल शामिल रहे। वहीं, सहारनपुर की टीम ने रजत पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। सहारनपुर की टीम में सोहम ग्रोवर, दक्ष आनंद, वंश, आरव, ईवान और कार्तिक शामिल रहे।बालिका एकल वर्ग में अयोध्या की लक्ष्मी ने स्वर्ण और अंशु ने रजत पदक जीता। सहारनपुर की विदिका और अयोध्या की खुशी ने कांस्य पदक हासिल किया। बालिका युगल वर्ग में अयोध्या छात्रावास की अंशु और खुशी की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि लक्ष्मी और सोनल की जोड़ी ने रजत पदक अपने नाम किया। प्रयागराज की फेयरली, कृष्णा, चेतना और आराध्या को कांस्य पदक मिला।
बालिका टीम चैंपियनशिप में अयोध्या छात्रावास की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। टीम में लक्ष्मी, अंशु, खुशी और सोनल शामिल रहीं। वहीं, सहारनपुर की टीम ने रजत पदक हासिल किया। सहारनपुर की टीम में विदिका पवार, दीप्ति रानी, कृतिका, मुद्रिका, तन्वी और यशवी जैन शामिल रहीं।कार्यक्रम का संचालन शामली के उपक्रीड़ाधिकारी अश्वनी कुमार त्यागी ने किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका  साक्षी, ईशांत छाबड़ा, पुनीत कुमार गुप्ता, रूही नवाज खान, चिराग गुप्ता, मानव गुप्ता, सिमरन, अलंकार किशोर,स्पर्श छाबड़ा और कृष्ण अरोड़ा ने निभाई। इस अवसर पर उपक्रीड़ाधिकारी अश्वनी कुमार त्यागी, सहायक प्रशिक्षक प्रवीण कुमार, प्रवीण चौधरी, अन्नु चौधरी, अंकित चौधरी, अविनाश बिट्टू, पोपिन, दीपक शर्मा, दीपक, अंकित गुप्ता, अमजद, पुनीत गुप्ता, शिव नंदन, पुष्पाल सिंह, आदेश कुमार, जयेन्द्र कुमार, सन्नी कुमार, लाल धर्मेंद्र प्रताप, सुप्रिया रानी, पुनीत कुमार आर्य, प्रियंका, बृजेश कुमार, अभिषेक चौधरी सहित अनेक खेल प्रेमी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से गूंजा सभागार