भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से गूंजा सभागार
मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में ‘एक शाम शहीदों के नाम’’ का आयोजन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नगर निगम द्वारा सिविल डिफेंस के सहयोग से जीआईसी सभागार में ‘एक शाम शहीदों के नाम’’ का आयोजन किया गया। आयोजन में ‘देशभक्ति सांस्कृतिक प्रतियोगिता’ के दौरान पूरा सभागार भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से गूंजता रहा। दीपों की रोशनी, तिरंगे की छटा और बच्चों की ओजस्वी प्रस्तुतियों ने ऐसा समां बांधा कि शहीदों की स्मृति में लोगों के दिलों में राष्ट्रप्रेम हिलोरें लेने लगा। अतिथियों द्वाराा मां शारदा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबनेट मंत्री डॉ.धर्म सिंह सैनी रहे।
वाणी जैन की सरस्वती वंदना एवं ‘माँ तुझे प्रणाम’ पर उत्सव नृत्य ने मन मोह लिया। सेंट मैरिज एकेडमी के बच्चों की प्रस्तुति ‘ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी’ पर भावुक नृत्य नाटिका ने शहीदों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी तो एम.जी.एम. स्कूल के बच्चों की प्रस्तुति ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’ पर जोशीले समूह नृत्य ने पंडाल में जोश की लहर पैदा कर दी। सरस्वती विहार स्कूल की प्रस्तुति ‘कर चले हम फिदा जां वतन साथियों’ पर मार्मिक प्रस्तुति, सोफिया गर्ल्स स्कूल की प्रस्तुति ‘वंदे मातरम’ पर मनमोहक समूह गान, एल.बी.डी. डांस एकेडमी की ‘जय हो’ पर देशभक्ति नृत्य तथा ग्लोबल डिस्कवरी स्कूल द्वारा ‘भारत हमको जान से प्यारा है’ पर समूह प्रस्तुति से पूरा सभागार भारत माता की जय के जयकारों से गंूज उठा। जूनियर सविता जैन की ‘नन्हा मुन्ना राही हूं’ पर एकल नृत्य ने मन मोह लिया।महापौर डॉ. अजय कुमार ने पुरस्कार वितरित किये। प्रथम पुरस्कार-सेंट मेरी एकेडमी मिशन कंपाउंड, एम.जी.एम. स्कूल जनक नगर, द्वितीय पुरस्कार, सरस्वती विहार स्कूल व सोफिया गर्ल्स स्कूल तथा तृतीय पुरस्कार, एल.बी.डी. डांस एकेडमी व जूनियर सविता जैन को प्राप्त हुआ जबकि सांत्वना पुरस्कार, ग्लोबल डिस्कवरी स्कूल (ओजस्वी),वाणी जैन को मिला। महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि आज बच्चों की प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति की जो भावना अभिव्यक्त हुई है वह नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम के संस्कारों को मजबूत करेगी। उन्होंने सिविल डिफेंस की सराहना करते हुए कहा कि विभिन्न अवसरों पर भी सिविल डिफेंस का कार्य सराहनीय रहता है। मुख्य अतिथि डॉ.धर्म सिंह सैनी ने कहा कि देश की आजादी हमें असंख्य वीरों के त्याग, तपस्या और उनके बलिदान से प्राप्त हुई है। बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि देशभक्ति भाषण से नहीं, संस्कार से आती है और यही संस्कार आज के बच्चों में दिखायी दिया है। सिविल डिफेंस के डिप्टी कंट्रोलर नवीन नारंग ने कहा कि सिविल डिफेंस का हर स्वयंसेवक वर्दी के बिना भी सैनिक है। चीफ वार्डन राजेश जैन ने कहा कि बच्चों में राष्ट्रप्रेम का यह जज्बा ही सच्चे भारत का निर्माण करेगा।इससे पूर्व कार्यक्रम संयोजक एवं पार्षद नीरज शर्मा ने मुख्य अतिथि डॉ. धर्मसिंह सैनी, महापौर डॉ. अजय कुमार, चीफ वार्डन राजेश जैन, डिप्टी चीफ वार्डन डॉ. हंसराज सैनी, मेला संयोजक संजय सैनी, मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष दिग्विजय चौहान, उपसभापति मयंक गर्ग, पूर्व उपसभापति मुकेश गक्खड़़, पार्षद मनोज प्रजापति, पार्षद प्रतिनिधि अनिल शर्मा, देवंेद्र बंसल सहित सभी अतिथियों का अंगवस्त्र से स्वागत किया। समारोह में दीपक गुप्ता, पवन सिंघल, अर्चना देवी, सरफराज खान, मो. खालिद, आशीष गुप्ता, सहीराम, मो. शमीम अहमद, राजेन्द्र सिंह, डॉ. मेहरबान अंसारी, सुशांत सिंह, मो. अहमद, हेमलता, निमेष जैन, महीपाल सैनी, बृजप्रकाश सैनी, अवनेन्द्र सिंह, विकास अग्रवाल व राजा जैन सहित बड़ी संख्या में वार्डन व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संचालन नरेश सैनी एम पी सिंह चावला और अशोक सैनी ने किया।


0 टिप्पणियाँ