Ticker

6/recent/ticker-posts

छात्रा मंतशा बनाई गई एक दिन की ईओ।अधिशासी अधिकारी सविता वर्मा ने नगर पंचायत कार्यालय एवं कार्यों के बारे में बताया।

छात्रा मंतशा बनाई गई एक दिन की ईओ।अधिशासी अधिकारी सविता वर्मा ने नगर पंचायत कार्यालय एवं कार्यों के बारे में बताया।

रिपोर्ट डॉ. ताहिर मलिक/अमन मलिक.

रामपुर मनिहारान-पीएमश्री विद्यालय की एक छात्रा को एक दिन का नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी (ईओ)बनाया गया।अधिशासी अधिकारी सविता वर्मा ने बताया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत बालिका को एक दिन की ईओ बनाया गया है।

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पीएमश्री विद्यालय की छात्रा मंतशा को एक दिन का नगर पंचायत अधिकारी बनाया गया।मंतशा को अधिशासी अधिकारी की सीट पर बैठाया गया और स्वयं अधिशासी अधिकारी सविता वर्मा उनके बराबर में बैठी।सविता वर्मा ने मंतशा को नगर पंचायत कार्यालय व कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।मंतशा बहुत ध्यान पूर्वक सुना।अधिशासी अधिकारी सविता वर्मा ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य बालिकाओं की प्रतिभा को विकसित करना,नेतृत्व एवं निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाना तथा भविष्य में प्रशासनिक एवं अन्य उच्च पदों पर कार्य करने के लिए प्रेरित करना है।सविता वर्मा ने कहा कि बालिकाएँ प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं।उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।एक दिन की ईओ छात्रा मंतशा ने कहा कि वह बहुत प्रभावित हुई हैं और कड़ी मेहनत कर भविष्य में प्रशासनिक पद प्राप्त देश की सेवा करेंगी।इस दौरान चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप बालियान,वरिष्ठ लिपिक देवेंद्र कुमार, कर समाहर्ता रोहित चौहान, श्रीमती ईरा चौहान,शिखा राणा,संयोगिता,नफ़ीस सिद्दीकी, अरुण,मनीष,रवि आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से गूंजा सभागार