एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता प्राची चौधरी को सम्मानित किया गया
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-एशियन गेम्स-2026 की स्वर्ण पदक विजेता एथलीट प्राची चौधरी के डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचने पर क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से सम्मान किया गया। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने स्मृति चिह्न भेंट कर उनकी उपलब्धि का सम्मान किया। इस दौरान प्राची ने खिलाड़ियों से संवाद कर उन्हें खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।प्राची चौधरी ने कहा कि सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर अभ्यास करना जरूरी है। मन न होने पर भी अभ्यास जारी रखें, अपनी डाइट का ध्यान रखें और असफलताओं से निराश न हों। मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास से ही लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।इस अवसर पर उपक्रीड़ाधिकारी शामली अश्वनी कुमार त्यागी, सहायक प्रशिक्षक प्रवीन कुमार, शारीरिक शिक्षक प्रवीण चौधरी, अन्नु चौधरी, अंकित चौधरी, अविनाश बिट्टू, पोपिन, दीपक शर्मा, दीपक, अंकित गुप्ता, वरिष्ठ एथलीट अमजद, पुनीत गुप्ता, शिव नंदन, पुष्पाल सिंह, आदेश कुमार, जयेन्द्र कुमार, सन्नी कुमार, लाल धर्मेंद्र प्रताप, सुप्रिया रानी, पुनीत कुमार आर्य, प्रियंका, बृजेश कुमार, अभिषेक चौधरी सहित अनेक खेल प्रेमी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ