शिक्षक-स्नातक चुनाव को लेकर भाजपा महानगर कार्यालय पर संचालन समिति की बैठक, चुनावी रूपरेखा पर हुआ विस्तृत मंथन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर आज शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर चुनाव संचालन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में महानगर प्रभारी अजय शर्मा एवं शिक्षक-स्नातक चुनाव के महानगर प्रभारी व क्षेत्रीय मंत्री आयुष पंवार ने संचालन समिति के सदस्यों के साथ चुनावी तैयारियों, संगठनात्मक कार्यों तथा आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।बैठक में महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, शिक्षक चुनाव संयोजक किशोर शर्मा, मनोज ठाकुर, पूर्व महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, दिनेश सेठी, डॉ. नीलू राणा, मुनेश त्यागी, राजीव सैनी, विजय गुप्ता, सुरेंद्र धवन, प्रदीप शर्मा ,विशाल दुआ, राजकुमार कालड़ा एवं अजय प्रताप सिंह सहित महानगर चुनाव संचालन समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।बैठक के दौरान चुनाव को लेकर संगठन की ओर से सौंपे गए दायित्वों की समीक्षा की गई तथा चुनावी रूपरेखा को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए सभी सदस्यों से विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय, मतदाताओं से संपर्क तथा निर्धारित जिम्मेदारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं समिति सदस्यों से अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने और संगठनात्मक समन्वय के साथ चुनाव संबंधी कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

0 टिप्पणियाँ