आगामी चुनावों में अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनेगी सपा की सरकार - रामजी लाल सुमन
रिपोर्ट सुधीर सोहल
सहारनपुर-समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा कि भाजपा के शासनकाल मे समाज का हर वर्ग दुखी हैं तथा दलितों का सर्वाधिक उत्पीड़न हो रहा हैं उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव भय भूख व भ्रष्टाचार के मुद्दे पर होगा तथा समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत हासिल कर अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश मे अपनी सरकार बनायेगी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रामजी लाल सुमन आज यहां रामनगर में बाबा साहब डॉ अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री विनोद तेज़यान द्वारा आयोजित पी डी ए चौपाल व जन संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे
उन्होंने कहा कि प्राचीन काल में दलितों के साथ भेदभाव किया जाता रहा है जिसकी वज़ह से उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर होना पड़ा उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर द्वारा संविधान मे दिए गए अधिकारों की बदौलत ही दलितों व पिछड़ा वर्ग को संसद व विधानसभा में जाने का मौका मिला हैं उन्होंने कहा कि दलितों को आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए समाजवादी पार्टी का समर्थन करने की जरूरत हैं उन्होंने कहा कि आगामी 15 नवम्बर को आगरा मे विशाल दलित महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा उन्होंने दलितों से दलित महासम्मेलन में भारी तादाद में भागीदारी का आह्वान किया सहारनपुर देहात के विधायक आशु मलिक ने कहा कि समाजवादी पार्टी में ही सभी वर्गों का हित सुरक्षित हैं क्योंकि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व मे पूरे प्रदेश मे पी डी ए अभियान चलाकर दलितों पिछड़े व अल्पसंख्यक वर्ग को उनके अधिकारों व उत्पीड़न के खिलाफ जागरूक करने का काम किया जा रहा है उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही भाजपा का एकमात्र विकल्प है जो भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का काम करेगी पूर्व राज्य मंत्री विनोद तेजयान ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर के मिशन को आगे बढ़ाने का काम कर रहीं हैं उन्होंने कहा कि विगत लोकसभा चुनाव मे दलितों बाहुल्य बूथों पर गठबंधन प्रत्याशी को 1 लाख 30 हजार से ज्यादा मत मिले थे आगामी विधानसभा चुनाव मे दलितों का समर्थन सपा को मिलेगा चौपाल को रामपुर मनिहारान विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार घाटेडा, सपा जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद,जिला पंचायत सदस्य सुमन लता,महेन्द्र राकेश,पूर्व विधायक मनोज चौधरी, स्वराज सिंह, अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव लता भास्कर, संगीता राहुल ने भी सम्बोधित किया चौपाल की अध्यक्षता चौधरी अब्दुल वाहिद व संचालन महेन्द्र राकेश ने किया
0 टिप्पणियाँ