Ticker

6/recent/ticker-posts

ठेकेदार ने वन विभाग के कार्यालय मे खाया जहरीला पदार्थ

 ठेकेदार ने वन विभाग के कार्यालय मे खाया जहरीला पदार्थ

रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-एक दिव्यांग लकड़ी ठेकेदार द्वारा वन विभाग के कार्यालय में ज़हरीले पदार्थ का सेवन किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।ठेकेदार को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया जहाँ से उसे ज़िला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र के गाँव सम्भलहेड़ी निवासी बीजन राणा पुत्र यशपाल सिंह स्थानीय वन विभाग के कार्यालय पहुँचे जहाँ उन्हें हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि उनसे एक लाख रुपये माँगे जा रहे हैं जिन्हें देने में वह असमर्थ हैं।बीजन राणा अन्य आरोप भी लगाए।इसके बाद बीजन राणा के कार्यालय में ही ज़हरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।इससे हड़कम्प मच गया।तत्काल बीजन राणा को एम्बुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहाँ से उसे जिला चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया गया।वहीं रामपुर मनिहारान वन विभाग की रेंज अधिकारी वैशाली चौधरी ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि कि यदि कोई अवैध रूप से पेड़ों का कटान करता है तो उस विभागीय स्तर पर कार्रवाही की जाती है।यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।लोगों का कहना है कि क्षेत्र में हरे भरे यहाँ तक कि आम के हरे पेड़ों को भी काटा जाता है।पुलिस और वन विभाग को इसकी जानकारी नहीं मिलती या नज़र अंदाज़ किया जाता है यह खोज का विषय है।बहरहाल अभी मामला पूरी तरह खुला नहीं है।बीजन राणा के स्वस्थ होने के बाद हो सकता है कुछ नई बातें सामने आएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में 20सूत्री एवं 25सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक