Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में 20सूत्री एवं 25सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक

 मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में 20सूत्री एवं 25सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक 

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हल्द्वानी- मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने विकास भवन सभागार में मंगलवार को 20सूत्री कार्यक्रम तथा 25सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक ली।बैठक में 20 सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई।जनपद में कुल 40मदो के सापेक्ष 36 मदों में‘।’श्रेणी,3मदों में ‘ठ’श्रेणी तथा 1मद में ‘क्’ श्रेणी प्राप्त हुई है।
उल्लेखनीय है कि 20सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद की विगत माह प्रदेश में तृतीय रैंकिंग रही थी।मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करते हुए जनपद की रैंकिंग में और सुधार लाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करें।इसके अतिरिक्त,बैठक में 25सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विभागों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने विभागों की अद्यप्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।बैठक में राजस्व विभाग ,खनन,जिला प्राधिकरण संबंधित विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण उक्त विभागों की प्रगति की समीक्षा नहीं हो सकी।इस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी, नैनीताल को पत्र प्रेषित कर संबंधित अधिकारियों की अनुपस्थिति के संबंध में आवश्यक कार्यवाही किए जाने का अनुरोध किया गया।मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि 20सूत्री एवं 25सूत्री कार्यक्रमों के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करें तथा शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रगति में सुधार लाते हुए जनपद की स्थिति बेहतर बनाने हेतु प्रभावी प्रयास करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में 20सूत्री एवं 25सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक